बेटी मालती को कंधे पर बिठा जब सड़क पर दौड़ी प्रियंका चोपड़ा, निक ने फोटो शेयर कर कहीं ये बात!

Priyanka Chopra: इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि एक बेहतरीन मां भी है। जी हां यही कारण है कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनास और बेटी मालती जोनस के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं।
हाल ही में निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो और एक वीडियो शेयर किया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को कंधे पर बैठा कर रोड क्रॉस कर रही हैं। वहीं इसी पोस्ट में एक वीडियो भी है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा मालती के साथ मस्ती करती हुई रोड क्रॉस कर रही हैं और दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हुए निक जोनास ने लिखा, हैप्पी मदर्स डे माय लव तुम बहुत अच्छी मां हो। तुमने मेरे और मालती की दुनिया को जगमगा दिया है।
{video1}
प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट पर कमेंट पर कमेंट करते हुए लिखा, आई लव यू जान, थैंक यू फॉर मेकिंग मी मम्मा। वही निक जोनास के भाई ने भी कमेंट करते हुए लिखा, शी इज अमेजिंग मदर। वहीं बहुत से वेरीफाइड अकाउंट भी उस फोटो और वीडियो पर खूब कमेंट और लव इमोजी भेजते नजर आ रहे हैं। वहीं बहुत से फैंस प्रियंका चोपड़ा को मदर्स डे की बधाई भी दे रहे हैं।
आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा इस तरह से बेटी मालती के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। प्रियंका अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर बेटी मालती के साथ दिखाई देती है। मदर्स डे पर भी प्रियंका ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसमें वे बेड पर मालती के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य फोटो में मालती के साथ वे एक रेस्तरां में बैठी हुई एंजॉय कर रही हैं।
कुछ दिन पहले भी सेंट्रल पार्क में मालती को घुमाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वॉकर में घुमते हुए मालती बेहद खुश नजर आ रही थीं। वही मालती को टॉयज दिलाना हो या उनके साथ प्ले करना हो। अपने इन यादगार पलों को कैमरे में प्रियंका चोपड़ा कैमरे में कैद करना नहीं भूलती।
बहरहाल, प्रियंका की फोटोस देखकर कहा जा सकता है कि वे निश्चित तौर पर वह एक बेहतरीन मां है और अपने काम के साथ-साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं।
आपको बता दें, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई है, जिसका हर फ्राइडे 1 एपिसोड रिलीज होता है। इस सीरीज के कारण प्रियंका चोपड़ा खूब चर्चा में रहीं।


Click it and Unblock the Notifications











