..................... CISF woman slapped Kangana Ranaut's face is sister of this farmer leader, now kulwinder kaur suspended - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत के तमाचा जड़ने वाली CISF महिला निकलीं इस नेता की बहन, सस्पेंड कुलविंदर कौर के सपोर्ट में उतरा गांव

Kangana Ranaut

kulwinder kaur suspended who slapped Kangana Ranaut's face: बॉलीवुड एक्ट्रेस और नेता कंगना रनौत के साथ गुरुवार को एयरपोर्ट पर हादसा हुआ था। 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसफ की महिला सिपाही ने कंगना के मुंह पर तमाचा जड़ दिया था। बता दें कि अब कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है।

सस्पेंड हुईं कुलविंदर कौर तो सपोर्ट में उतरा गांव
कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर तमाचा मारने वाली सीआईएसएफ की महिला सिपाही पंजाब के कपूरथला जिले के गांव मंड माहीवाल की रहने वाली हैं। वह सीआईएसएफ के पद पर तैनात थीं, लेकिन इस हादसे के बाद अब उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि कुलविंदर के सस्पेंड होते ही पूरा गांव उसके सपोर्ट में उतर आया है।

इस नेता की बहन हैं CISF महिला सिपाही
बता दें कि कुलविंदर कौर शेर सिंह माहीवाल की बहन हैं जो स्थानीय किसान नेता हैं। उन्हें मीडिया के जरिए इस घटना का पता चला। शेर सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत के पर्स की स्कैनिंग की। इस दौरान कुलविंदर और कंगना की बहस हो गई। इसके बाद कंगना के कहा कि वह मंडी की एमपी हैं। इसपर कुलविंदर ने कहा कि वह नहीं जानती हैं। इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस होनी शुरू हो गई थी।

हर लड़ाई के लिए तैयार हैं शेर सिंह
शेर सिंह ने यह भी बताया कि कंगना रनौत आए दिनों पंजाब के बेटा बेटी और माताओं पर कमेंट करती हैं। जिस बात पर कुलविंदर को गुस्सा आया और उसने तमाचा मार दिया। शेर सिंह ने कहा कि वह हर तरह की कार्रवाई के लिए तैयार हैं। इसीलिए वह चंडीगढ़ जा रहे हैं। बता दें कि कुलविंदर के सपोर्ट में पुरा गांव खड़ा हो गया है।

6 साल पहले हुई थी कुलविंदर की शादी
बता दें कि कुलविंदर कौर की शादी 6 साल पहले हुई थी। उनके पति सिमरन सिंह जम्मू में तैनात हैं। उनके दो बच्चे हैं बेटा और एक बेटी। बता दें कि सिमरन सिंह भी CISF के जवान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X