'सर्कस मेरे लिए बहुत खास फिल्म है.. और इसकी वजह हैं रणवीर', रोहित शेट्टी ने बाधें रणवीर सिंह के तारीफों के पुल

cirkus-will-be-very-special-to-me-credit-goes-to-ranveer-singh-rohit-shetty-praises-the-actor

Cirkus: हाल ही में एक इवेंट के दौरान निर्देशक रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह की दिल खोलकर तारीफ की है। बीते दिन, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सर्कस' का गाना रिलीज किया गया है, जो काफी धमाकेदार है। गाने के लॉन्च इवेंट में रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के एनर्जी पर बात करते हुए उन्हें 'जेनरेटर' कहा।

यह पूछे जाने पर कि रणवीर सिंह का निर्देशन कितना अलग है, निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा, "वह बहुत मेहनती हैं। इस गाने के लिए उन्होंने दस दिनों तक अभ्यास किया है। जब आप सिम्बा देखते हैं या अभी जब आप सर्कस देखेंगे, तो इन फिल्मों को.. मेरी बाकी की फिल्मों से जो अलग बनाता है, वो है रणवीर की एनर्जी। सिम्बा मेरे लिए बहुत खास है, और अब कॉमेडी के मामले में सर्कस भी बहुत खास होगी और इसका श्रेय रणवीर को जाता है।"

पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सर्कस के गाने 'करंट लगा रे' में अपनी शानदार केमिस्ट्री से पर्दे पर आग लगा दी है। यह जबरदस्त डांस नंबर पहले ही फैंस दिल जीत रहा है। वहीं, अब लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

बता दें, सर्कस रणवीर सिंह की रोहित शेट्टी के साथ तीसरी फिल्म है। इससे पहले इन्होंने सिम्बा बनाई थी, जो ब्लॉकबस्टर रही थी, वहीं फिल्म सूर्यवंशी में भी रणवीर एक्सटेनडेड कैमियो में नजर आए थे। निर्देशक-अभिनेता की ये बेमिसाल जोड़ी अब इस क्रिसमस दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सर्कस 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X