..................... Cirkus- Ranveer Singh was seen with Pooja Hegde for the first time, retro look! पूजा हेगड़े के साथ पहली बार नजर आए रणवीर सिंह - Hindi Filmibeat

पूजा हेगड़े के साथ पहली बार नजर आए रणवीर सिंह, 'सर्कस' के सेट से वायरल हुआ रेट्रो लुक!

रणवीर सिंह इस वक्त अपनी फिल्म को लेकर काफी बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैँ। हम बात कर रहे हैं फिल्म सर्कस की जो कि लंबे समय से बन रही है। इस वक्त रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है जो कि हाल ही में सामने आई है। दरअसल रणवीर सिंह के द्वारा बुधवार को पूजा हेगड़े के साथ अपनी आने वाली फिल्म सर्कस का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है।

दोनों पहली बार साथ नजर आ रहे हैं और ये एक रेट्रो लुक है, आपको इसे देखकर काफी खुश होने वाले हैं। यह फिल्म द कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित है, जिसने गुलजार पंथ कॉमेडी, अंगूर को प्रेरित किया और 1960 के दशक में सेट किया गया था।

cirkus, ranveer singh, pooja hegde, सर्कस, रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े

हाल ही में रणवीर सिंह ने पूजा हेगड़े के साथ काम करने को लेकर एक जवाब दिया था। दरअसल उनसे पूजा गया था कि.. पूजाहेगड़े के साथ काम करना कैसा रहा? इसके बाद उनका जवाब आया और उन्होने लिखा.. "सुखद! हम पूरे दिन हंसते और गुदगुदाते रहे हैं!"

फोटो में रणवीर ने हाफ स्लीव वाली स्ट्राइप्ड पोलो नेक ब्राउन और व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी। अभिनेत्री हरे रंग की पृष्ठभूमि के खिलाफ फोटो में पीले रंग का स्लीवलेस ब्लाउज और साड़ी पहने हुए थी। पूजा हेगड़े लगातार इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रहीं हैं और आने वाले समय में कई सितारों के साथ नजर आने वाली हैँ।

मेगास्टार सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का हिस्सा बनना वाली हैं और इसके लिए वो काफी ज्यादा एक्साइटेड भी हैं। फिलहाल आपको रणवीर सिंह से साथ उनकी तस्वीर कैसी लगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X