Cirkus- खत्म हुई रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस की शूटिंग, रोहित शेट्टी ने बनाई मास्टर फिल्म!

सुपरस्टार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म सर्कस को लेकर लंबे समय से चर्चा है और अभी तक इस फिल्म के सेट से कई तरह की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आपको गुदगुदाने के लिए फिल्म काफी जल्दी बड़े पर्दे पर हंगामा करेगी। अब खबर आ रही है कि फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।
रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर सर्कस के सेट से आखिरी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस तस्वीर में रोहित शेट्टी भी नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह ने लिखा, ''शूटिंग खत्म, प्रमोशन की प्लानिंग शुरू! मास-टर फिल्म निर्माता के मास-टर प्लान्स!!! बुआहाहाहा!''
इस तस्वीर में वरुण शर्मा भी दिख रहे हैं जो कि कमाल का काम करते नजर आने वाले हैं। इस पोस्ट से इतना तो तय है कि सितारे काफी जल्दी फिल्म का प्रमोशन शुरु करने वाले हैं।

स्टारकास्ट
इस फिल्म में स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, वरुण शर्मा और सिद्धार्थ जाधव, जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े नजर आने वालीं हैं।

स्टारकास्ट की तस्वीर साझा
कुछ समय पहले पूरी स्टारकास्ट की तस्वीर साझा करते हुए रणवीर ने लिखा था, 'कॉमेडी के बादशाह!!! #सर्कस इस क्रिसमस !!! जॉनी लीवर ने भी इसी फ्रेम से एक अलग फोटो पोस्ट की थी।

फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं
रणवीर सिंह जब भी किसी प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं वो कमाल का होता है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं। रणवीर सिंह काफी समय बाद किसी फिल्म को लेकर नजर आने वाले हैं।

आखिरी बार 83 द फिल्म का हिस्सा बने थे
इसके पहले वो आखिरी बार 83 द फिल्म का हिस्सा बने थे लेकिन फिल्म नहीं चली थी। हालांकि इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ की गई थी और उन्होने कपिल देव का किरदार निभाया था।

क्रिसमस के मौके पर फिल्म रिलीज हो सकती है
सर्कस की बात करें तो इस साल क्रिसमस के मौके पर फिल्म रिलीज हो सकती है जबकि अगले साल के लिए भी रणवीर सिंह के पास प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications