..................... सर्कस पोस्टर: रणवीर सिंह मचाएंगे रोहित शेट्टी के साथ धमाका, ऐसी रंग बिरंगी है पूरी स्टारकास्ट | Cirkus New Poster: Rohit Shetty brings the Christmas dhamaka with Ranveer Singh in double role - Hindi Filmibeat

Cirkus New Poster: डबल रोल में रणवीर सिंह मचाएंगे रोहित शेट्टी के साथ धमाका, ऐसी रंग बिरंगी है पूरी स्टारकास्ट

cirkus-new-poster-rohit-shetty-brings-the-christmas-dhamaka-with-ranveer-singh-in-double-role

Cirkus New Poster: साल 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'सर्कस' को लेकर अब मेकर्स ने माहौल बनाना शुरु कर दिया है। पहले फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया और अब बैक टू बैक तीन नए पोस्टर्स सामने लाए गए हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पोस्टर्स को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा- "डबल मैडनेस.. क्रिसमस मनाओ अपनी फैमिली के साथ.."

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने इससे पहले सिंबा के साथ जैसा धमाका किया था, इस फिल्म से भी कुछ वैसी ही उम्मीद लगाई जा रही है। फिल्म की पहली झलक काफी मजेदार लग रही है, जो फेस्टिव सीजन को देखते हुए काफी सटीक लगता है। पोस्टर्स में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को देखा जा सकता है, जो कि बेहद शानदार है।

बता दें, फिल्म में रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नाडीज, वरुण शर्मा, जॉनी लिवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी अश्विनी कलसेकर, मुरली शर्मा, बृजेंद्र काला, टीकू तलसानिया जैसे 19 कलाकार दिखने वाले हैं।

रिलीज डेट

रिलीज डेट

सर्कस इस साल क्रिसमस पर यानि की 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर अगले हफ्ते आने वाला है। काफी उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म के साथ साल का अंत शानदार होने वाला है। बता दें, इससे पहले रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की सिंबा भी न्यू ईयर के मौके पर रिलीज की गई थी और ब्लॉकबस्टर रही थी।

दीपिका का कैमियो

दीपिका का कैमियो

सर्कस में दीपिका पादुकोण एक स्पेशल डांस नंबर करने वाली हैं। वो कुछ सीन्स का भी हिस्सा रहेंगी, जो कॉमेडी से भरपूर होगा। बता दें,ये फिल्म शेक्सपियर के नाटक 'The Comedy of Errors' पर आधारित होगी। लिहाजा, पहली बार रणवीर सिंह डबल रोल निभाते नजर आ रहे हैं। पोस्टर्स में उनका दोनों रूप देखा जा सकता है।

अंगूर की रीमेक

अंगूर की रीमेक

बॉलीवुड में इससे पहले भी 'The Comedy of Errors' पर फिल्म बन चुकी है, जिसका नाम था 'अंगूर'। 1982 में आई इस फिल्म को गुलजार ने बनाया था और मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे संजीव कुमार और देवेन वर्मा।हालांकि, इससे पहले 1968 में आई फ‍िल्‍म 'दो दूनी चार' भी शेक्‍सपियर के इसी नाटक पर बनी थी। जिसमें किशोर कुमार ने मुख्य भूमिका निभाया था।

ऐसी होगी कहानी

ऐसी होगी कहानी

फिल्म दो जुड़वा मालिक और दो जुड़वा नौकरों की कहानी थी जो बचपन में ही बिछड़ जाते हैं। और जब बड़े होकर एक दूसरे से टकराते हैं तो कितनी मज़ेदार सिचुएशन पैदा होती है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजीव कुमार और वरूण शर्मा, देवेन वर्मा की भूमिका में दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X