Cirkus Motion Poster: रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह समेत 'पूरी फैमिली' का फर्स्ट लुक किया जारी, क्रिसमस धमाका

Cirkus Motion Poster: कॉमेडी हो या एक्शन, रोहित शेट्टी की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इनकी सभी फिल्मों में एक बात कॉमन रहती है.. और वो है भरपूर एंटरटेनमेंट। इस क्रिसमस रोहित शेट्टी इसी वादा को पूरा करने आ रहे हैं फिल्म 'सर्कस' के साथ।
लंबे इंतजार को खत्म करते हुए अब 'सर्कस' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जहां फिल्म के पूरे स्टारकास्ट की पहली झलक देखी जा सकती है। कोई शक नहीं कि ये पोस्टर काफी मजेदार है। फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल निभा रहे हैं और पोस्टर में वो दो अलग अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। साथ ही पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नाडीज़ को भी मजेदार अंदाज में देखा जा सकता है। फिल्म का ट्रेलर अगले हफ्ते आने वाला है।
बता दें, फिल्म में रणवीर, पूजा, जैकलीन फर्नाडीज के साथ वरुण शर्मा, जॉनी लिवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी अश्विनी कलसेकर, मुरली शर्मा, बृजेंद्र काला, टीकू तलसानिया जैसे 19 कलाकार दिखने वाले हैं।
वहीं, सर्कस में दीपिका पादुकोण एक स्पेशल डांस नंबर करने वाली हैं। वो कुछ सीन्स का भी हिस्सा रहेंगी, जो कॉमेडी से भरपूर होगा। बता दें, ये फिल्म शेक्सपियर के नाटक 'The Comedy of Errors' पर आधारित होगी। लिहाजा, पहली बार रणवीर सिंह डबल रोल निभाते नजर आ रहे हैं।
संजीव कुमार ने निभाया था ऐसा किरदार
बॉलीवुड में इससे पहले भी इस नाटक पर फिल्म बन चुकी है, जिसका नाम था 'अंगूर'। 1982 में आई इस फिल्म को गुलजार ने बनाया था और मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे संजीव कुमार और देवेन वर्मा। हालांकि, इससे पहले 1968 में आई फिल्म 'दो दूनी चार' भी शेक्सपियर के इसी नाटक पर बनी थी। जिसमें किशोर कुमार ने मुख्य भूमिका निभाया था।
ऐसी होगी कहानी
फिल्म दो जुड़वा मालिक और दो जुड़वा नौकरों की कहानी थी जो बचपन में ही बिछड़ जाते हैं। और जब बड़े होकर एक दूसरे से टकराते हैं तो कितनी मज़ेदार सिचुएशन पैदा होती है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजीव कुमार और वरूण शर्मा, देवेन वर्मा की भूमिका में दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications