..................... Cirkus film Actor Ranveer Singh Nude photoshoot viral on internet ।सर्कस फिल्म एक्टर रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट इंटरनेट पर वायरल - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट से मचाई सनसनी, बोले- हजार लोगों के सामने नेकेड हो सकता हूं

By Filmibeat Desk

फैशन और स्टाइल के मामले में बॅालीवुड में एक एक्टर का नाम हमेशा चर्चा में रहता है, वो हैं रणवीर सिंह। अपने यूनिक फैशन और ड्रेसिंग सेंस के कारण रणवीर हर दफा कैमरे की नजर में रहते हैं। लेकिन इस बार रणवीर सिंह ने सारी हदें पार करते हुए अपना न्यूड फोटोशूट करवाया है। एक मैगजीन के लिए रणवीर सिंह ने पहली दफा पूरी तरह से बिना कपड़ों के लेट कर और बैठ कर कैमरे के लिए कई तरह से पोज दिए हैं।

Recommended Video

Ranveer Singh Nude Photoshoot | Ranveer Singh Naked pose Viral | Ranveer latest Nude Photos Viral

Ranveer Singh,

रणवीर सिंह ने े इस मैगजीन के लिए टर्किश कालीन पर भिन्न तरह के अंदाज में पोज दिए हैं। कभी खड़े होकर तो कभी खड़े होकर अपने एब्स और पूरी बॅाडी को फ्लॅान्ट करते हुए रणवीर सिंह दिखाई पड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह इस फोटोशूट में जो पोज दे रहे हैं वो बर्ट रेनॅाल्ड्स से प्रेरित है। अपने स्टाइल के लिए छा जाने वाले रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट में बोल्ड होने के पीछे की भी वजह बताई है।

मैगजीन के लिए रणवीर सिंह का फोटोशूट

मैगजीन के लिए रणवीर सिंह का फोटोशूट

जिस मैगजीन के लिए रणवीर सिंह ने फोटोशूट करवाया है, इसी के लिए एक इंटरव्यू भी दिया है। रणवीर ने न्यूड होने पर कहा है कि इस तरह शारीरिक तौर पर नेकेड होना मेरे लिए आसान है। मेरे कुछ परफॉरमेंस ने मुझे नेकेड किया है।

हजार लोगों के सामने नेकेड

हजार लोगों के सामने नेकेड

क्या आप मेरी आत्मा देख सकते हैं वह कितनी नेकेड है, मैं हजार लोगों के सामने नेकेड हो सकता हूं। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मामला यह है कि सामने वाले असहज हो जाते हैं।

सुपरहिट रणवीर सिंह

सुपरहिट रणवीर सिंह

बता दें कि रणवीर की निजी जिंदगी हो या प्रोफेशनल जिंदगी कभी भी उनका ग्राफ नीचे नहीं गया। डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात के बाद हर किसी ने रणवीर को गूगल पर सर्च करना शुरू कर दिया। आज रणवीर की पहचान रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, सिंबा जैसी सुपरहिट फिल्मों से है।

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में

वैसे आपको बता दें कि रणवीर सिंह आने वाले दिनों में कमाई में रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में हैं। इसका आगाज रोहित शेट्टी की सर्कस से होगा। जो कि क्रिसमस पर रिलीज होगी। वहीं आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह रॅाकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आयेंगे। यह फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X