Current Laga Re: रोहित शेट्टी की सर्कस के गाने में नजर आया दीपिका पादुकोण का मीनम्मा अवतार, फैंस फिदा

cirkus-current-laga-re-song-out-deepika-padukone-electrifies-ranveer-singh-fans-reaction

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रोहित शेट्टी, जिन्होंने सुपरहिट कॉमेडी 'चेन्नई एक्सप्रेस' के साथ दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था, एक बार फिर से 'करंट लगा रे' के लिए वापस आ गए हैं । बता दें, ये रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सर्कस का नया गाना है, जिसमें रणवीर सिंह लीड में हैं।

'एंटरटेनमेंट की क्वीन' के रूप में जानी जाने वाली, दीपिका पादुकोण ने हर तरफ अपना चार्म फैला दिया है। सर्कस के निर्माताओं ने गुरुवार को फिल्म का पहला ट्रैक जारी किया और यह सभी के लिए एक बेहतरीन ट्रीट है। इस गाने में पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आ रही हैं जो गाने में दिल खोलकर डांस करते दिख रहे हैं।

ट्रैक की शुरुआत दीपिका पादुकोण के साथ होती है, जो रणवीर सिंह की एनर्जी और स्टार जोड़ी की जबरदस्त केमिस्ट्री से मेल खाते हुए डांस फ्लोर पर राज करती हैं।

जब से दर्शकों ने रोहित शेट्टी की 'सर्कस' के ट्रेलर में उनकी एक झलक देखी है, तब से वे गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर में दीपिका के छोटे कैमियो ने भी इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था और गाना भी ऐसा ही करने के लिए तैयार है। दीपिका को 9 साल बाद स्क्रीन पर चेन्नई एक्सप्रेस से अपने मीनम्मा वाइब्स में वापस आते देखा जा सकता है, जिसने उनके फैनक्लब को क्रेजी कर दिया है। देखें कि उन्होंने इस पर कैसी प्रतिक्रिया दी..

हालांकि फिल्म में सिर्फ गाने के लिए दीपिका का एक स्पेशल कैमियो है, लेकिन वो भी सर्कस के प्रमोशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती दिख रही हैं। बता दें, इसके अलावा दीपिका के पास कई बड़े लाइनअप्स हैं। वह शाहरुख खान के साथ पठान में नजर आने वाली हैं, 2023 जनवरी में रिलीज होगी। साथ ही ऋतिक रोशन के साथ फाइटर, द इंटर्न रीमेक और प्रोजेक्ट के में प्रभास के साथ नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X