अली जफर की वजह से 'किल दिल' की रिलीज हो सकती है Kill

मुंबई। भारत और पाकिस्तान के बीच सरहद पर बढ़ते टेंशन का असर अब बॉलीवुड में भी दिखाई देना शुरू हो गया है। आजकल पड़ोसी देश से काफी कलाकार बॉलीवुड की ओर रूख कर रहे हैं। ताजा फिल्म 'खूबसूरत' के हीरो फवाद खान भी एंट्री के साथ ही काफी पॉपुलर हो गए। इनके साथ ही अली जफर, इमरान अब्बास, हुमैमा मलिक जैसे पाकिस्तानी कलाकार भी बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना चुके हैं।

ali-zafar

लेकिन भारत अब सभी पाकिस्तानी कलाकारों की तरफ कड़ा रूख अपनाने वाला है। 'सिन्टा' (सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) पाकिस्तान से आए सभी अभिनेताओं के जरूरी कागजात और वीजा की जांच करने वाली है।

आपको बात दें, विदेश से आए सभी कलाकारों को अब बॉलीवुड में एंट्री मारने से पहले सिन्टा में रेजिस्ट्रेशन कराना होगा। वहीं, एक जाने माने अखबार से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सिंगर से अभिनेता बने अली जफर के खिलाफ सिन्टा ने समन जारी किया है, क्योंकि उनके पास इप्लॉयमेंट वीजा नहीं है।

CINTAA ने अली जफर की आगामी फिल्म 'किल दिल' के रिलीज पर भी रोक लगाने की बात कही है। गौरतलब है कि, यशराज फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म 'किल दिल' इस साल की बहु प्रतीक्षित फिल्मों में एक है। जिसमें अली जफर, गोविंदा, रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा हैं। सिन्टा के प्रेसिडेंट, गजेन्द्र चौहान के मुताबिक, अली जफर को अपनी 'वर्क परमिट' दिखानी है, जिसके तहत वे बॉलीवुड में प्रोजेक्ट्स करते जा रहे हैं।

वहीं, भाजपा के मुंबई शाखा ने भी फिल्म 'किल दिल' का विरोध करने की पूरी तैयारी कर ली है। इस विषय पर पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख ने कहा कि, 'हम सभी कलाकार हैं, हमें शांति के साथ सभी विषयों पर बात करनी चाहिए। एलओसी पर बढ़ रहे तनाव का असर फिल्म इंडस्ट्री पर दिखना सही नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X