MeToo: आलोक नाथ पर गिरी पहली गाज, इस एसोसिएशन ने दिखाया बाहर का रास्ता

भारत में मी टू के कैंपेन के बाद बॉलीवुड में कई लोगों पर सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसे गंभीर आरोप लगे हैं और कई लोगों को पर तो पुलिस केस तक चल रहा है। इसको लेकर कई ऐसे सीनियर अभिनेताओं के नाम सामने आएं है जो कि काफी ज्यादा चौकाने वाले है। बता दें कि अभिनेता आलोक नाथ पर कई महिलाओं ने छेड़छाड़ और सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसे आरोप लगाए थे। गौरतलब है कि अब उन आरोपों का असर दिखना शुरु हो गया है और आलोक नाथ को एक झटका लगा है।

आलोक नाथ पर कड़ी कार्यवाही हुई है जिसके बाद सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन (CINTAA) ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए उन्होने इस बारे में जानकारी दी की अब आलोक नाथ इसके सदस्य नहीं होगें।

me too, alok nath, मी टू, आलोक नाथ

गौरतलब है कि उनपर आरोपों के बाद आलोक नाथ ने सफाई देते हुए कहा था कि वो बिल्कुल निर्दोष है और उनपर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।

इतना नहीं जब ये मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा था तो उन्होने राइटर-प्रड्यूसर विंता नंदा के खिलाफ मानहानि का केस भी दर्ज कराया था। गौरतलब है कि विंटा नंदा ने उनके ऊपर रेप और सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X