Aditi Rao Hydari और Siddharth ने शादी करने के लिए रचा अजीबो-गरीब ड्रामा, मंदिर के पुजारियों तक को दिया धोखा

Aditi Rao Hydari Siddharth Wedding: अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ 27 मार्च को तेलंगाना के एक मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इस शादी के बारे में अब तक कयास ही लगाए जा रहे थे लेकिन जैसे ही लोगों को अचानक पता चला कि अदिति और सिद्धार्थ ने शादी कर ली, उनके फैंस हैरान रह गए।
सामने आ रही खबरों के अनुसार इस नए नवेले शादीशुदा जोड़े ने तेलंगाना के वानापर्थी जिले के श्रीरंगपुरम गांव में श्री रंगनायक स्वामी मंदिर में शादी की। सामने आ रही जानकारी के अनुसार, अदिति राव हैदरी, जो निजाम शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं, इस क्षेत्र से हैं और इसलिए उन्होंने अपने परिवार के भावनात्मक पहलू को ध्यान में रखते हुए यहां के मंदिर में शादी करने का विकल्प चुना। उन्होंने कथित तौर पर शादी के लिए तेलुगु हिंदी परंपराओं का पालन किया।
उनकी शादी की खबर आने के कुछ घंटों बाद, एक और डिटेल सामने आई जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ अपनी शादी के बारे में जानकारी छिपाने के लिए दस कदम आगे निकल गए, यहां तक कि मंदिर के मुख्य पुजारी भी इस बात से अनजान थे।
श्री रंगनायक मंदिर प्रबंधन के अनुसार, उन्हें सूचित किया गया था कि मंदिर के अंदर एक फिल्म की शूटिंग होने वाली है और पुजारियों को प्रेमिसेस से दूर रहने के लिए कहा गया था। इसके अलावा, कपल ने परंपरा के अनुसार, शादी की रस्में निभाने और उन्हें पूरा करने के लिए तमिलनाडु से पुजारियों के एक ग्रुप को भी बुलाया। श्री रंगनायक स्वामी मंदिर के पुजारी इस पूरे घटनाक्रम के बारे में नहीं जानते थे।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि घटना के बारे में जानने के बाद स्थानीय पुजारी हैरान और परेशान हो गए। कथित तौर पर उन्हें अदिति और सिद्धार्थ द्वारा ठगा हुआ महसूस हुआ।
कुछ सालों तक डेटिंग करने और कुछ समय साथ रहने के बाद, सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी आखिरकार अचानक शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं, हालांकि उनके सोशल मीडिया पोस्ट एक-दूसरे के लिए उनके प्यार को दर्शाते हैं। इससे पहले अदिति राव हैदरी ने सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी, जो अब डिजाइनर मसाबा गुप्ता से शादी कर चुकी हैं। कहा जाता है कि सिद्धार्थ ने दशकों पहले अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था और ब्रेकअप से पहले उन्होंने सोहा अली खान को भी डेट किया था। उनका नाम एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ भी जुड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications











