महाराष्ट्र में नहीं खुलेंगे सिनेमाघर, नई गाइडलाइंस जारी- अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' को बड़ा झटका!
महाराष्ट्र सरकार ने कोविड लॉकडाउन से जुड़ी प्रतिबंधों पर नई गाइडलाइन घोषित की है। कुछ जिलों को छूट मिली है, जबकि कुछ जिलों में जहां कोरोना केस अभी भी जारी हैं, उन्हें लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चिंता जाहिर है। नए गाइडलाइन्स की बात करें तो सरकार ने अभी भी राज्य में सिनेमाघरों को बंद ही रखने का फैसला लिया है।
जाहिर है सरकार के इस फैसले से फिल्म इंडस्ट्री और प्रदर्शकों को झटका मिला है। एग्जीबीटर्स उम्मीद कर रहे थे कि महाराष्ट्र सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति देगा। लेकिन राज्य सरकार ने 2 अगस्त को दिये आदेश में थियेटर्स को बंद रखने का ही फैसला लिया है, जो थिएटर मालिकों के लिए निराशाजनक साबित हुआ।

फिल्मों की बात करें तो खासकर अक्षय कुमार की बेल बॉटम के निर्माता और पूरी टीम के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है क्योंकि फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
बेल बॉटम दुनियाभर में 3डी में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से थियेटर मालिकों को एक बार फिर से टिकट खिड़की और बॉक्स ऑफिस पर उत्साह की उम्मीद थी। लेकिन फिलहाल सरकार के अगले आदेश तक राज्य भर में सिनेमाघर बंद ही रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











