..................... अभिषेक बच्चन ने ओटीटी और सिनेमा को लेकर दे डाला बड़ा बयान! Cinema Vs OTT- Abhishek Bachchan made a big statement about OTT and cinema! - Hindi Filmibeat

Cinema Vs OTT- अभिषेक बच्चन ने ओटीटी और सिनेमा को लेकर दे डाला बड़ा बयान!

abhishek bachchan

ब्रीद: इनटू द शैडो सीजन 2 को लेकर चर्चा है और इस समय लोग वेब सीरीज काफी पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज के लीड रोल में अभिनेता अभिषेक बच्चन नजर आने वाले हैं और उनको लेकर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज काफी समय से बन रही है और इसके पहले सीजन भी कमाल का रहा था। इस बार अभिषेक बच्चन डॉ. अविनाश सभरवाल की भूमिका में लोगों का दिल जीतते नजर आएंगे।

सभी जानते हैं कि सिनेमा और ओटीटी को लेकर हमशे बहस होती रहती है और इसपर अब अभिषेक बच्चन का रिएक्शन भी सामने आया है। अभिषेक बच्चन का कहना है कि ओटीटी ने अपनी कहानियों के जरिए लोगों को पूरे विश्व में चमकने का मौका दिया है।

उनका कहना था कि अब हर भाषा में कहानी देख सकते है, समझ सकते हैं। एक बटन पर आपको कई चीजें मिल जाएंगे। बच्चा बच्चा इससे जुड़ सकता है। अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, "भारतीय कहानी कहने की एक बड़ी भूख है।

अच्छा कंटेंट हमेशा काम करेगा चाहे माध्यम कोई भी हो... सौभाग्य से, डिजिटल प्लेटफॉर्म नंबर नहीं डालते हैं। यह कंटेंट पर फोकस रखता है। हम सामग्री के विपरीत संग्रह और धन के बारे में बहुत अधिक जुनूनी हो गए हैं।''

यूजर्स की राय सोशल मीडिया पर-

अभिषेक बच्चन का ये बयान काफी चर्चा में है और लोग इसको लेकर अपनी राय सोशल मीडिया पर रख रहे हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ अमित साध नजर आने वाले हैं और नवीन कस्तूरिया और सैयामी खेर ने भी दमदार परफॉर्मेंस दी है।

इसका निर्देशन मयंक शर्मा ने किया है। अभिषेक बच्चन काफी समय के बाद किसी प्रोजेक्ट के साथ धमाका कर रहे हैं और उनको ये उम्मीद की सीरीज काफी पसंद की जाएगी। उनका मानना है कि वेब सीरीज का दौर है इस वक्त ये कमाल कर रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X