ऋतिक रोशन ने किया भंसाली का सपोर्ट..कहा-सिनेमा सिर्फ मनोरंजन के लिए
ऋतिक ने भी इस संजय लीला भंसाली का पूरा समर्थन किया है।
फिल्म पद्मावती के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पर हुए हमले को लेकर पूरा बॉलीवुड उनके समर्थन में उतर आया है। अब काबिल एक्टर ऋतिक रोशन भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। ऋतिक ने भी इस संजय लीला भंसाली का पूरा समर्थन किया है।

ऋतिक ने कहा कि लोग ये सब कैसे कर सकते हैं। ऋतिक ने कहा कि सिनेमा सिर्फ एंटरटेनमेंट का एक ज़रिया है। ऋतिक ने कहा कि अगर फिल्म की शुरुआत में लोगों के पास डिस्क्लेमर हो कि ये फिल्म सत्य पर आधारित है...तो इसके लिए एक्शन लिया जा सकता है, लेकिन जब ये कहा जाए कि ये फिल्म किसी से इंस्पायर है तो लोग क्यों उसका विरोध करना शुरू कर देते हैं।
''कृष 4' के लिए हमारे पास जबर्दस्त सुपरहिट आइडिया है.. जल्द होगी शुरू....'
ऋतिक ने कहा कि आप कैसे जान सकते हैं कि भंसाली ने शुरुआत में वो कार्ड देने जा रहे हैं या नहीं। बस खुद मानकर इस तरह का बर्ताव करना बेवकूफी है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते राजपूत संगठन, करणी सेना ने जयगढ़ किले में चल रही फिल्म पद्मावती की शूटिंग के दौरान भंसाली पर हमला कर दिया था।
राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया और तोड़-फोड़ की। हाथापाई के दौरान प्रदर्शनकारियों ने भंसाली को थप्पड़ भी मार दिया।
करणी सेना का कहना है कि उन्हें अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच कथित रूप से फिल्माए जा रहे प्रेम प्रसंग के सनी पर आपत्ति है। उन्होंने इस फिल्म का नाम बदलने की भी मांग की है।


Click it and Unblock the Notifications