अनलॉक-3: क्या खुलेंगे थिएटर? सिनेमाघरों का अब ऐसा होगा माहौल- इन बदलावों के बाद देखने को मिलेगी मूवी
कोरोना वायरस का कहर देशभर में जारी है। भारत में कोरोना के खतरनाक प्रभाव को इस कदर जाना जा सकता है कि अब देश में रोजाना 50 हजार के करीब मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अनलॉक 2 की समय सीमा भी खत्म हो रही है। 1 अगस्त से अनलॉक 3.0 शुरू होने जा रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार थिएटर यानी सिनेमाहॉल खोलने की इजाजत दे सकती है।
अनलॉक का तीसरा चरण 1 अगस्त से शुरू होगा। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि थिएटर्स तमाम नियमों के साथ खोले जा सकते हैं। हालांकि इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुए हैं। फ्रांस, इटली, स्पेन, नीदरलैंड समेत कई देशों में सिनेमाघर तमाम प्रोटोकॉल के साथ खोल दिए गए हैं। इसी नजरिए से भारत में थिएटर खोलने की बातचीत की जाने लगी है।


Click it and Unblock the Notifications











