'गांधी माई फादर' को मिला सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार
नयी दिल्ली 13 नवम्बरः फिल्म निर्देशक अब्बास खान की गांधी माय फादर को एशिया पैसिफिक स्क्रीन पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए पुरस्कार मिला है.
आस्ट्रेलिया में क्वींसलैंड के गोल्ड कोस्ट में कल रात आयोजित विशेष समारोह में इस फिल्म को यह पुरस्कार प्रदान किया गया. फिल्म में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और उनके ज्येष्ठ पुत्र हरिलाल गांधी के बीच तनावपूर्ण संबंधों को दर्शाया गया है.
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार कोरिया की फिल्म सीक्रेट सनशाइन को मिला. इसी फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए जियोन दो यिओन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया.


Click it and Unblock the Notifications