ज़ीनत के दीवाने थे देव आनंद
नई दिल्ली: सदाबहार अभिनेता देवानंद ने कहा है कि किसी समय वह जीनत अमान से बेहद प्यार करते थे लेकिन शोमैन राजकपूर के प्रति उसके लगाव को देखकर उनका दिल टूट गया.
देवानंद ने यह स्वीकारोक्ति अपनी आत्मकथा 'रोमांसिंग विद लाइफ' में की है. उन्होंने लिखा है कि वे जीनत अमान को बेहद प्यार करते थे और उन्होंने उसे अपनी फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' में अभिनेत्री बनाया था, लेकिन देवानंद का यह प्यार परवान चढने से पहले ही टूट गया क्यों कि उन्होंने जीनत अमान को एक पार्टी में राजकपूर की बाहों में देख लिया.
देवानंद लिखते हैं- 'एक पार्टी में राजकपूर ने जीनत को पुकारा. राजकपूर ने अपनी बांहें फैला दी और जीनत अमान उनकी बांहों में समा गई. यह देखकर मेरा दिल टूट गया. मैं पार्टी से बाहर जाना और अकेले में रहने चाहता था.'


Click it and Unblock the Notifications