सलमान खान से सिनेमा एसोसिएशन की खास अपील, लिखी लंबी चौड़ी चिट्ठी- 'ईद 2021 में रिलीज कर दें 'राधे''
हाल में ही खबरें आई कि सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई थिएटर्स में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सलमान की राधे को बहुप्रतीक्षित फ़िल्म स्टूडियो के साथ बड़ी डील मिली। राधे को ओटीटी पर रिलीज करने का करीब 230 करोड़ का ऑफर मिला। इन खबरों के बाद लगातार राधे फिल्म चर्चा में रही। लेकिन इन खबरों ने मनोरंजन जगत में हलचल तेज कर दी।
ऐसे में सिनेमा एसोसिएशन ने सलमान खान व राधे के फिल्मेकर्स से खास अपील की है। फिल्म डिस्ट्रीब्यूर ने पत्र लिखकर गुजारिश की है कि राधे फिल्म को ओटीटी की बजाय सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए। थिएटर मालिकों ने ये भी कहा कि सलमान खान की राधे को 2021 की ईद पर ही बॉक्स ऑफिस पर फैंस के लिए रिलीज की जानी चाहिए। जिससे की सिनेमाघर पहले की तरह दुरुस्त हो जाए।

सिनेमा एसोसिएशंस ने लिखा, जैसा कि सभी जानते हैं कि साल 2020 लाखों लोगों के लिए काफी खराब रहा। देशभर के फिल्म वितरकों के लिए सालभर कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले 10 महीनों में सैकंड़ों थिएटर्स के दरवाजे बंद रहे। कुछ सिनेमाघर तो नुकसान के चलते हमेशा हमेशा के लिए बंद हो गए। इसका असर कई लाखों जिंदगियों पर पड़ा। कुछ लोग बेरोजगार हो गए तो कुछ लोग इसका अभी भी सामना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











