CLEAR Hai: जब फैंस ने दिया जवाब.. मामूली नहीं.. सुपरस्टार हैं ऋतिक रोशन!
[बॉलीवुड न्यूज] कंगना रनौत को लेकर अभी ऋतिक रोशन का मामला थमा भी नहीं था कि एक और परेशानी सामने खड़ी हो गई। जी हां, ऋतिक को ट्विटर पर अपना ही एक कमेंट भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के ईसाई सेक्युलर फोरम ने ऋतिक के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी किया है और पोप के खिलाफ किए गए ट्वीट पर उनसे माफी मांगने की बात कही है।
याद दिला दें, कुछ ही दिनों पहले कंगना रनौत को जवाब में लिखे गए एक ट्वीट में ऋतिक ने लिखा था- 'मीडिया जिनके साथ मेरे संबंध का जिक्र कर रही है, उससे ज्यादा संभावना है कि मेरा संबंध किसी पोप के साथ हो।'
VIRAL: ऋतिक रोशन- कंगना की पुरानी वीडियो.. हो गई वायरल!
बहरहाल, अब यही ट्वीट ऋतिक के लिए जी का जंजाल बन चुका है। लेकिन ऋतिक के फैंस ने इस मुश्किल की घड़ी में भी उनका साथ नहीं छोड़ा है। जैसे ही नोटिस की बात खबरों में आई, ट्विटर पर #ChurchMafiaAttacksHrithik और #IStandWithHrithik ट्रेंड करने लगा। यहां ऋतिक के फैन क्लब ने जमकर इस बात पर बहस की।
यहां देंखे ऋतिक के फैंस की प्रतिक्रिया-


Click it and Unblock the Notifications
