..................... After Big B and SRK, Chunky to play 'Don' | चंकी पांडे बनेंगे अगले डॉन - Hindi Filmibeat

चंकी पांडे बनेंगे अगले डॉन

By Staff

Chunky Pandey
बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे अब अमजद खान और अमरीश पूरी के नक्‍शे कदम पर चलने वाले है। अपनी दूसरी फिल्‍मी पारी में वे अब पर्दे पर एक अलग ही अवतार में नजर आने वाले हैं।

जी हां अब वे पर्दे पर नकारात्‍मक भूमिकाएं निभांएगे। निर्देशक पंकज आडवाणी की फिल्म 'संकट सिटी' में चंकी डबल रोल में नजर आएंगे।

अभी तक बॉलीवुड में डॉन के डबल रोल में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ही पर्दे पर नजर आए हैं। 'संकट सिटी' में चंकी एक गैंगस्टर का किरदार निभाएंगे।

फिल्म में उनका किरदार ठीक वैसा ही है जैसा कि डॉन में अमिताभ बच्चन का था। हालांकि चंकी फिल्म में गंभीर भूमिका में नहीं नजर आएंगे। उनका किरदार कॉमेडी से भरा होगा।

फिल्म में जहां चंकी का पहला किरदार उत्तर भारतीय डॉन का होगा वहीं दूसरे रूप में वे दक्षिण भारतीय डॉन नजर आएंगे। दूसरी ओर चंकी चाहते हैं कि उन्हें बॉलीवुड में खलनायक की भूमिका मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X