'अंडरवियर वाला केक' चंकी पांडे की बर्थडे पार्टी हुआ ऐसा कारनामा, बिना खाए चले गए थे मेहमान

Chunky Pandey Underwear Cake: चंकी पांडे हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो पर आए थे। हालांकि इस दौरान वो अकेले नहीं बल्कि उनके साथ गोविंदा भी नजर आए थे। चंकी पांडे को लेकर कहा जाता है कि उनकी पार्टियां भी स्पॉन्सर्ड रहती हैं और यही कारण हैं कि कई किस्से आए दिन सामने आते रहते हैं।
इस चैट शो के दौरान गोविंदा और चंकी ने कई बातें कीं और कुछ खुलासे भी हुए। चंकी पांडे की स्पॉन्सर्ड पार्टियों को लेकर जिक्र हुआ तो अभिनेता ने एक किस्सा सुनाया। चंकी का कहना था कि कैसे उन्होने एक इंडरवियर कंपनी के द्वारा पार्टी स्पॉन्सर्ड करवाई थी।
अंडरवियर वाला केक
बता दें कि चंकी पांडे का कहना है कि वो एक बार अंडरवियर पहनकर पार्टी में घूम रहे थे क्योंकि वो स्पॉन्सर्ड थी। इसके बाद चंकी ने बताया कि नए साल की पार्टी तो छोड़ ही दो 'मेरी जन्मदिन की पार्टियां भी स्पॉन्सर्ड थीं।'
चंकी ने बताया कि एक अंडरवियर कंपनी ने उस पार्टी में पैसा लगाया था और जो केक आया वो भी अंडरवियर वाला ही था। यही कारण था कि किसी गेस्ट ने वो केक ही नहीं खाया और सभी बिना खाए चले गए। चंकी पांडे का ये खुलासा काफी हैरान करने वाला है और लोग उनके वीडियोज पर कमेंट्स कर रहे हैं।
गोविंदा और चंकी पांडे ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है लेकिन आंखें को लेकर अक्सर बात होती है। देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर आज भी इस फिल्म को लेकर बात होती है। इस फिल्म की रील्स भी खबरों में रहती हैं। अब देखने वाली बात होगी कि दोनों किसी फिल्म में साथ नजर आते हैं या नहीं। फिलहाल गोविंदा फिल्म दुनियादारी से काफी जल्दी वापसी करने वाले हैं। हालांकि वो काफी समय से कोशिश कर रहे हैं वो वापसी करें फिर से बड़े पर्दे पर धमाका कर दें।


Click it and Unblock the Notifications