बिजनेसमैन की मौत पर रोने के लिए चंकी पांडे को मिला लाखों का ऑफ़र, बोला- वो चाहते थे मैं रोना-धोना करूं
काफी लंबे समय से अपनी कॅामेडी और दमदार एक्टिंग के लिए लोकप्रिय चंकी पांडेय इन दिनों अपने निजी जिंदगी के इस दिलचस्प किस्से के कारण चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह है उनका स्टार होना। इससे सभी वाकिफ हैं कि कई बिग स्टार्स कई बड़े इवेंट्स, शादी में परफॅार्म करने के लिए जाते हैं।
जिसके लिए उन्हें मोटी फीस भी दी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि शोकसभा में जाकर रोने के लिए किसी स्टार्स को लाखों की रकम का प्रस्ताव दिया गया हो, और किसी का तो नहीं पता लेकिन खुद चंकी पांडेय ने इसका खुलासा किया है कि उन्हें शोकसभा में रोने के लिए लाखों का ऑफ़र दिया गया था।

आपको बता दें कि पैसे से अधिक शोकसभा में बुलाने के लिए चंकी पांडेय का नाम क्यों आया, ये वजह भी काफी रोचक है। जिसके बारे में खुद चंकी पांडेय ने बताया है जो कि एक बेहद मजेदार किस्सा है।

बिजनेसमैन की मौत पर रोना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चंकी पांडेय ने एक इंटरव्यू में बताया कि साल 2009 में मुंबई के मुलुंड स्थान पर एक बिजनेसमैन की मौत पर उन्हें रोने का प्रस्ताव मिला था। जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए थे।

वो चाहते थे मैं थोड़ा रोना-धोना करूं
चंकी ने कहा कि वो लोग चाहते हैं कि मैं थोड़ा रोना-धोना करूं। अंतिम संस्कार की पूरी प्रकिया के दौरान एक कोने में जाकर चुपचाप खड़ा रहूं।

वजह निकली बिजनेसमैन का उधार
उन्होंने आगे बताया कि बिजनेसमैन को उधार देने वालों तक यह मैसेज जा सके कि उनसे उनके पैसे किसी फिल्म में डाले हैं जिसका मैं भी हिस्सा हूं।

चंकी ने बोला उन्होंने किया रिजेक्ट
चंकी पांडेय ने बोला कि उन्होंने ये प्रस्ताव रिजेक्ट कर दिया लेकिन परिवार की हालत को देखते हुए किसी और एक्टर को भेज दिया, वो एक्टर कौन था, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया।

अंतिम संस्कार में एक्टिंग नहीं करनी
चंकी पांडेय ने बताया कि उनके बदले जो एक्टर गए थे वो काफी खुशी से गए थे। चंकी ने ये भी बोला कि चुप चाप खड़े रहने के लिए 5 लाख काफी बड़ी रकम है, मैं फिल्मों में एक्टिंग करना चाहता हूं किसी के अंतिम संस्कार में नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











