Me Too से हर कोई एक्सपोज हो रहा था, साजिद खान का नाम सुनकर मैं चौंक गया
पिछले साल मी टू मूवमेंट के जरिए बॅालीवुड के कई ऐसे नाम सामने आए जिसने सभी को चौंका दिया। खबरों का आलाम ऐसा था कि पता नहीं कब किस स्टार का नाम मी टू से जुड़ जाए। इसके चलते कई ऐसे निर्देशक और कलाकारों को अपने काम बंद करने पड़े जो मी टू के आरोप से घिरे हुए थे।
कई स्टार्स ने मी टू से जुड़े लोगों के साथ काम करने से भी इंकार कर दिया। ऐसा ही एक लोकप्रिय नाम रहा है फिल्ममेकर साजिद खान का।

साजिद खान पर जैसे यौन शोषण का आरोप लगा उन्हें इसका भुगतान करते हुए हाउसफुल 4 की शूटिंग को बीच में छोड़ना पड़ा।लंबे समय बाद इस पर साजिद के अच्छे दोस्त और हाउसफुल के कलाकार चंकी पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही साजिद का समर्थन भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications











