बेटी अनन्या के लिए चंकी का बयान, गर्व महसूस होता है जब आप अपने बच्चे के नाम से जाने जाते है

अभिनेता चंकी पांडे इन दिनो अपनी बेटी अनन्या पांडे की सफलता को देखकर फूले नहीं समा रहे है और काफी खुश है। उन्होने कहा है कि जब आप अपने बच्चों के नाम से जाने जाते है तो इससे अच्छा अनुभव और कुछ नहीं होता है। जीं हां चंकी पांडे ने ये बात अपनी बेटी अनन्या के लिए बोली है क्योंकि अनन्या अपने ड्रीम प्रोजेक्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर में काम कर रही है।

अनन्या पांडे करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत करने जा रही है और फिल्म मे उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सूतारिया लीड रोल में नजर आने वाली है।

chunky pandey, student of the year 2, ananya pandey, karan johar, चंकी पांडे, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, अनन्या पांडे, करण जौहर

चंकी पांडे ने बताया कि वो अक्सर अनन्या के स्कूल जाया करते थे तो सब कहते थे कि अनन्या के पापा आए है तो उनको ऐसा लगता था कि रियल लाइफ में दुनिया कब उनको इस नाम से जानेगी।

इसी बात को लेकर चंकी कहते है कि आपके लिए और एक पिता के लिए वो अहसास सबसे अच्छा होता है जब वो अपने बच्चे के नाम और काम से जाना जाता है।

जब उनसे करण जौहर के बारे में पूछा गया तो वो कहने लगे कि उन्होने जरूर कोई अच्छे काम किए होगे जिस वजह से उनकी बेटी को इतना अच्छा स्टार्ट मिलने जा रहा है।

करण जौहर कहते है कि उनकी बेटी काफी सुरक्षित हाथों में है और धर्मा प्रोडक्शन से करियर की शुरुआत करने से अच्छा और क्या हो सकता है। चंकी से जब इस बारे में पूछा गया कि वो क्या अनन्या को सोशल मीडिया को प्राइवेट रखने के बारे में बोलते है या फिर उसकी देखरेख करते है।

चंकी बोलते है कि इस बात की चिंता करने की उनको कभी आवश्यकता ही नहीं पड़ी क्योंकि वो खुद इस बात को समझती है और अपने प्राइवेसी पर जरूर ध्यान रखती है।

इसके बाद चंकी पांडे कहते है कि फिलहाल वो अपने आप को काफी गर्वांन्वित महसूस कर रहे है। बीते कुछ दिनो पहले चंकी पांडे ने कहा थी कि अनन्या का तो जन्म ही इसलिए हुआ था कि वो स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का हिस्सा बन सके।

एक खुलासा करते हुए अभिनेता ने बताया था कि जब इस फिल्म का पहला भाग रिलीज हुआ था तब से अनन्या इस फिल्म की दीवानी थी और इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी। उसके बाद जो कुछ भी हुआ वो आपके सामने है और अनन्या का सपना आज सच हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X