EXCLUSIVE: स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में बेटी अनन्या का पोस्टर देखकर इमोशनल हुए पापा चंकी पांडे
करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने जा रही चंकी पांडे कि बेटी अनन्या पांडे इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। चंकी पांडे ने कहा है कि जबसे उन्होने फिल्म के पोस्टर में बेटी की फोटो देखी है तब से वो काफी ज्यादा गर्व महसूस करते है।

चंकी पांडे के अनुसार उनकी बेटी अनन्या वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के लिए पागल थी और इन तीनो को फिल्म कि रिलीज के बाद से ही काफी पसंद करती थी।
अभिनेता चंकी पांडे इस बात से बेहद खुश है कि उनकी बेटी का डेब्यू एक सुपर हिट सीरीज से होने जा रहा है और फिल्म को करण जौहर बना रहे। इस खबर को सुनने के बाद चंकी को ऐसा लग रहा है कि वो खुद की फिल्म का डेब्यू कर रहे है।
खुशी से फूले नहीं समा रहे चंकी का छत पर खड़े होकर जोरो से चिल्लाने का मन कर रहा है। अभिनेता की माने तो उनकी बेटी इस फिल्म में काम करने के लिए ही पैदा हुई थी और स्टूडेंट ऑफ द ईयर के रिलीज के बाद से ही वो इस फिल्म में काम करना चाहती है।


Click it and Unblock the Notifications











