पैसे कमाने के चक्कर में मय्यत में भी पहुंच गए थे Chunky Pandey, शव को देखकर रोने के बदले ली एक्स्ट्रा पेमेंट

Chunky Pandey Video: चंकी पांडे, जिन्होंने 1987 में नीलम कोठारी सोनी के साथ 'आग ही आग' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, उन्होंने खुलासा किया कि अपने करियर के शुरुआती दौर में, वह एक्स्ट्रा इनकम पाने के लिए तरह-तरह के इवेंट्स में हिस्सा लेते थे।
Chunky Pandey ने शेयर किया किस्सा
एक मजेदार घटना शेयर करते हुए, चंकी ने बताया कि एक बार उन्हें एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि यह एक अंतिम संस्कार था। नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखाई देते हुए, चंकी ने कहा, "एक सुबह, मुझे एक ऑर्गनाइजर का फोन आया। उसने पूछा, 'आज आप क्या कर रहे हैं?' मैंने उससे कहा, 'मैं बस एक शूटिंग के लिए जा रहा हूं।' उसने मुझसे पूछा कि शूटिंग कहां है और मैंने उसे बताया कि यह फिल्म सिटी में है। फिर उसने कहा, 'भाई, रास्ते में एक छोटा सा इवेंट है, 10 मिनट के लिए, आना, पैसे अच्छे हैं।' मैंने कहा जरूर। फिर उसने मुझसे पूछा, 'अगर तुम आ रहे हो, तो सफेद कपड़े पहन लेना।' चंकी ने कहा, "मैंने ज्यादा नहीं सोचा, सफेद कपड़े पहने और इवेंट पर पहुंच गया।"
लोग देखकर हुए हैरान
इसके अलावा, एक्टर ने कहा कि जब वह इवेंट पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कई लोग बाहर खड़े थे और उन्होंने सफेद कपड़े पहन रखे थे। जब वह धीरे-धीरे अंदर गए, तो लोगों ने उन्हें घूरते हुए फुसफुसाते हुए कहा, "चंकी पांडे आए हैं," जिससे वह पूरी तरह हैरान रह गए।
रोने के लिए दिए एक्स्ट्रा पैसे
चंकी ने बताया, "मैंने शव को देखा और मुझे एहसास हुआ कि मैं एक अंतिम संस्कार में हूं। मैं भोला था और मुझे लगा कि जब तक मैं वहां पहुंचा, तब तक ऑर्गनाइजर की मौत हो चुकी होगी। मैंने कोने में ऑर्गनाइजर को देखा और उसने बुलाया। उसने कहा, 'सर, चिंता ना करें, आपका पैकेट (पैसे का) मेरे पास है। लेकिन परिवार ने कहा कि अगर आप रोओगे, तो वो और पैसे देंगे।"


Click it and Unblock the Notifications











