चंकी पांडे ने की अनन्या के एक्स बॉयफ्रेंड की फोटो लाइक तो आग बबूला हुईं एक्ट्रेस! बोलीं- इंस्टा डिलीट करो...

Ananya Panday Suggest Father to delete Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल अनन्या पांडे अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि अनन्या पांडे पहले तो अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में थीं और अब वह ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में हैं।
कहा ये जाता है कि 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अनन्या और आदित्य रॉय कपूर अलग हो गए, लेकिन इसके बाद अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे ने अपने इंस्टा हैंडल पर आदित्य रॉय कपूर के संग वेकेशन फोटो शेयर की थीं। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े किए थे, इतना ही नहीं हाल ही में चंकी पाडे ने आदित्य रॉय कपूर की तस्वीरें भी लाइक की हैं जिसके बाद ही अनन्या पांडे का ऐसा रिएक्शन देखने को मिल रहा है।
वी आर युवा के शो 'बी ए पैरेंट यार' में पिता चंकी और बेटी आनन्या पांडे साथ नजर आए। जहां दोनों ने ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए, लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अनन्या पांडे ने पिता को अपना इंस्टाग्राम डिलीट करने की सलाह दे डाली।
दरअसल चंकी पांडे से सवाल किया गया कि क्या वह अच्छी एक्ट्रेस हैं इस पर चंकी पांडे हंसते हुए कहते हैं कि 'स्क्रीन पर या घर पर ?' इतना ही नहीं चंकी ने अनन्या के फिल्म साइन करने से पहले ध्यान से स्क्रिप्ट पढ़ने का भी जमकर मजाक बनाया।
पिता की इस बात को सुन अनन्या पांडे बुरी तरह चिढ़ जाती हैं। फिर वह कहती हैं कि लाइगर के बाद आपको किसी फिल्म में सलाह देने की अनुमति नहीं है। अनन्या पाडें यहीं नहीं रुकीं अनन्या ने अपने पिता को इंस्टा एकाउंट तक डिलीट करने की सलाह दी है।
अनन्या गुस्से में कहती हैं कि आपको अपना इंस्टाग्राम एकाउंट डिलीट कर देना चाहिए। क्योंकि आप बिना सोचे समझे किसी भी पोस्ट पर लाइक कर देते हैं। इसकी वजह से मुझे काफी परेशानी हो जाती है। इतना ही नहीं अनन्या पांडे अपनी ट्रोलिंग को लेकर भी बात कहती हैं। वह कहती हैं कि 'मैं ये कभी भी नहीं चाहूंगी कि मुझे मेरे पिता के नाम से बॉलीवुड में पहचाना जाए।'


Click it and Unblock the Notifications











