चुलबुल पांडे ने भी दी सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं- वीडियो देख हंस पड़ेंगें आप
सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उन्होने ढेरों बधाई संदेश आ रहे हैं। उनके लिए दोगुनी खुशी का मौका है क्योंकि उनकी फिल्म दबंग 3 ने नागरिकता कानून के विरोध के चलते भी काफी धमाकेदार कमाई की है और इस समय चल रही है। लेकिन इस समय दबंग 3 के चुलबुल पांडे ने भी सलमान खान को विश करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है जो कि लगातार वायरल हो रहा है।
बता दें कि सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए चुलबुल पांडे ने कहा कि.. 'जन्मदिन के मौके पर हम हमारे बिना पूछों के एक्टर को जन्मदिन की मुबारकबाद विश करने के लिए आए हैं.. तो गौर फरमाइये.. तुम जियो हजारों साल है मेरी आरजू, हैप्पी बर्थडे टू यू'।

ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जहां खुद सलमान खान दबंग अंदाज में खुद को विश करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होने एक चुलबुल वाली हंसी दिखाई।
गौरतलब है कि दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और किच्चा सुदीप ने भी उनको जन्मदिन की बधाई दी है। सलमान खान को बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे विश कर चुके हैं या तो विश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











