..................... Chrisann Pereira shares she made coffee from toilet water and shampoo with surf in Jail. 'टॉयलेट के पानी से बनाई कॉफी' ड्रग्स केस में शारजाह जेल में रहने वाली क्रिसन परेरा ने सुनाई आपबीती । - Hindi Filmibeat

'टॉयलेट के पानी से बनाई कॉफी' फर्जी ड्रग्स केस में शारजाह जेल में रहने के बाद क्रिसन परेरा ने सुनाई आपबीती

Chrisann Pareira released from Sharjah Jail

Chrisann Pereira latest update: 'बाटला हाउस' की अभिनेत्री क्रिसन परेरा ड्रग्स केस में आखिरकार 26 दिनों के बाद शारजाह जेल से रिहा हो गई हैं। क्रिसन परेरा ने अब जेल में रहने के इतने दिनों के अनुभव को शेयर किया है। उन्होंने पूरा मामले की जानकारी भी दी और बताया कि उन्हें क्यों जेल से रिहा कर दिया गया है।

क्रिसन ने अपने इन अनुभवों के लेकर एक नोट लिखा है। उन्होंने अपने नोट की शुरुआत डियर वारियर्स से की है। आगे उन्होंने लिखा है- 'मुझे जेल में पेन और पेपर मिलने में 3 सप्ताह और 5 दिन लग गए। मैंने टाइड से अपने बाल धोए हैं और टॉयलेट के पानी से अपने लिए कॉफी बनाया। इस दौरान मैंने कुछ बॉलीवुड फिल्में भी देखी जिसे देखकर मेरे आखों में आंसू आ गए क्योंकि मैं जानती हूं कि मेरी महत्वाकांक्षा मुझे यहां तक लेकर आई है।

उन्होंने आगे लिखा है- 'मैं टीवी पर जाने पहचाने चेहरों, अपनी संस्कृति को देखकर कई बार मुस्कुराई भी, क्योंकि मैं जानती हूं कि यही मेरी पहचान है और मुझे इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से होने पर गर्व भी है।' क्रिसन परेरा ने खत के जरिए अपने पैरेंट्स, दोस्तों, पुलिस और मीडिया का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही उन्होंने लिखा है- मैं इस खेल का मोहरा थी। मैं उन लोगों का शुक्रिया करती हूं जिन्होंने मेरी कहानी को दिखाया और अपराधियों को पकड़वाने में मेरा साथ दिया।'

साथ ही उन्होंने लिखा है- 'मैं एक बहुत ताकतवर देश का हिस्सा हूं और अपने देश वापस लौटने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।' बता दें कि क्रिसन परेरा को फर्जी ड्रग्स केस में फंसाया गया था। आरोपियों ने क्रिसन की मां से बदला लेने के लिए उनकी बेटी क्रिसन परेरा को ड्रग्स केस में फंसा दिया था। हिंदुस्तान टाइम्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर इसे शेयर किया गया है।

जालसाजों ने क्रिसन को इंटरनेशनल वेब सीरीज का हिस्सा बनने का ऑफर दिया और साथ ही दुबई में उन्हें ऑडिशन देने को कहा। उन्होंने क्रिसन को एक ट्रॉफी लेकर जाने के लिए दी जिसमें ड्रग्स छिपा कर रखा गया था। पुलिस ने जांच के बाद दो मुख्य आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने साथ ही यह जानकारी भी दी है कि वो वापस भारत लौट सकती हैं।

Read more about: bollywood controversy movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X