चेहरे पर खून वाला मेकअप, 'छोटी कंगना' का जबरदस्त टैलेंट Video देख ,हैरान एक्ट्रेस ने पूछा ये सवाल
बॅालीवुड के एक नहीं बल्कि लगभग ऐसे सभी स्टार्स हैं जिनके हमशक्ल सामने आ चुके हैं। क्या आपने कभी छोटी कंगना को देखा है? जी हां, इन दिनों छोटी कंगना के नाम से एक छोटी सी बच्ची का इंस्टाग्राम पेज काफी पसंद किया जा रहा है। उसकी लोकप्रियता का आलम ये रहा है कि खुद कंगना रनौत ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपनी इस छोटी फैन का वीडियो पोस्ट कर उससे एक ऐसा सवाल पूछ दिया है जो कि सोशल मीडिया पर छा गया है।
ये छोटी कंगना केवल एक्ट्रेस के लुक की कॅापी नहीं करती बल्कि उनके डायलॅाग भी बोलती हैं। कंगना रनौत के हर एक सिंगल लुक के साथ छोटी कंगना ने अपना वीडियो पोस्ट किया है। जाहिर सी बात है कि शक्ल तो नहीं मिलेगी।

लेकिन कपड़ों के स्टाइल के साथ छोटी कंगना अपने इस वीडियो के साथ उस फोटो को भी अपलोड करती हैं जो कि कंगना रनौत के हैं। इस छोटी कंगना के इस प्यार पर फिदा होकर कंगना रनौत ने सवाल पूछा है कि ओए छोटी तू पढाई भी करती है या फिर सारा दिन यही सब?
इस छोटी सी फैन का टैलेंट इन दिनों सभी को हैरान कर दे रहा है। कंगना रनौत की निजी तस्वीरों के लुक के साथ छोटी कंगना ने धाकड़ फिल्म का भी एक लुक वीडियो पोस्ट किया है। जहां पर बिल्कुल कंगना रनौत की तरह छोटी कंगना एक्टिंग कर रही हैं।वैसे आपको बता दें कि छोटी कंगना के इंस्टाग्राम पेज से ऐसा मालूम होता है कि इसकी मुलाकात कंगना रनौत से हो चुकी है।
कंगना रनौत के साड़ी, शार्ट ड्रेस के लुक के साथ छोटी कंगना रनौत ने एक्ट्रेस के क्लोज अप लुक को भी बखूबी कॅापी किया है। तनु वेड्स मनु के दौरान के भी कंगना के लुक को छोटी कंगना ने दिखाने की कामयाब कोशिश की है। छोटी कंगना का ये अकाउंट उनकी मां संभालती हैं। छोटी कंगना का यू ट्यूब चैनल भी है। जिसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी गई है।
दोनों का साथ में एक फोटो भी है। बता दें कि लॅाकडाउन के दौरान कंगना रनौत की लोकप्रियता काफी बढ़ी हैं। आने वाले दिनों में वह थाइलवी, धाकड़ और तेजस जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। कंगना रनौत इस समय इंदिरा गांधी की बायोपिक की तैयारी में जुटी हुई हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने इससे जुड़ा एक पोस्ट भी शेयर किया था।


Click it and Unblock the Notifications
