राघव जुयाल संग जुड़ा नाम, 41 की उम्र में भी शादी को तैयार नहीं ये खूबसूरत कोरियोग्राफर, बोलीं- मैं अकेले ही...

Shakti Mohan On Marraige: शक्ति मोहन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर कोरियोग्राफर है और आपको बता दें कि वह खुद की डांस एकेडमी भी चलती है। साथ ही डांस रियलिटी शोज को भी जज करती हुई नजर आती हैं। कई बार वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात कर चुकी है।

Shakti Mohan

जानकारी के लिए आपको बता दें की शक्ति मोहन आज भले ही एक अच्छे खासे मुकाम पर पहुंच चुकी है लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है। अगर उनकी लव लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि उनका नाम कुंवर अमर और राघव जुयाल के साथ में जोड़ा जा चुका है। लेकिन कोरियोग्राफर कहते हैं कि वह सिंगल है।

शादी को लेकर शक्ति मोहन ने दिया जवाब

कई बार शक्ति मोहन से सवाल किया जाता है कि वह शादी कब करेंगी तो एक बार उनसे जब ऐसा सवाल किया गया तो उन्होंने बहुत ही सादगी भरा जवाब दिया। नृत्य शक्ति वर्ल्ड के इंस्टाग्राम पेज पर शक्ति से जब शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "99% लोगों ने मुझे यही सवाल पूछा है।"

अभी शादी नहीं करना चाहती है शक्ति

शक्ति मोहन ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं सभी को बता देना चाहती हूं कि मैं अभी शादी नहीं करना चाहती हूं। मेरे ख्याल से यह हमारे समाज का नंबर वन सवाल होता है। शादी के बारे में सिर्फ लड़की से ही नहीं बल्कि लड़के से भी पूछा जाता है और मुझे लगता है कि यह सवाल पूछने से ज्यादा जरूरी है कि हमारी खुशी के बारे में पूछा जाए।"

बिना शादी किए ही खुश है शक्ति मोहन

शक्ति मोहन ने आगे कहा कि "शादी बहुत ही पर्सनल मुद्दा होती है और किसी को भी शादी करनी है या नहीं करनी। स्कूल से लेकर कॉलेज, शादी और बच्चों यह जो लूप है। हम इसके बारे में सोने के लिए बहुत ज्यादा फ्री है। मैं बहुत ज्यादा खुश किस्मत हूं जो मुझे अपनी जिंदगी में इतने प्यार करने वाले लोग मिले हैं। आप लोगों को अजीब लग सकता है लेकिन मैं बिना शादी किए ही बहुत खुश हूं।"

Read more about: shakti mohan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X