'सलमान खान जो स्टेप करते हैं वही डांस और स्टाइल बन जाता है'- कोरियोग्राफर शबीना खान
सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म राधे को लेकर बिजी हैं और लगातार फैंस 13 मई का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कुछ समय से लगातार उनके गाने रिलीज हो रहे हैं जो कि लगातार हिट हो रहे हैँ। हालांकि सलमान खान ने जिस तरह से डांस किया है वो काफी ज्यादा शानदार है। सभी को पता है कि सलमान खान के डांस स्टेप कुछ अलग होते हैं और ऐसे होते हैं जो कि एक नॉन डांसर भी करके निकल जाता है।
अब उनके डांस स्किल को लेकर कोरियोग्राफर शबीना खान ने एक बात कही है। शबीना खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया था और उनके डांस स्टाइल के बारे में बात की थी। उन्होने कहा था कि...

'सलमान खान हमेशा अपना डांस और स्टाइल दोनों मैनेज करते हैँ। ऐसा कुछ नहीं है जो वो ना कर पाते हों, हम उनको ऐसे स्टेप देते हैं जो कि उनके फैंस तुरंत कॉपी कर सकें।' इसके अलावा उन्होने कहा कि.. सलमान खान जो भी स्टेप कर लेतें हैं वही डांस बन जाता है और हिट हो जाता है।

बयान काफी चर्चा में है
शबीना का ये बयान काफी चर्चा में है। सलमान खान के साथ शबीना खान ने प्रेम रतन धन पायो, दबंग, ट्यूबलाइट और राधे में काम किया है।

अलग स्टाइल रखते हैं
उन्होने सलमान खान को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो अपना एक अलग स्टाइल रखते हैं और कई बार तो फैंस उनको कॉपी करते हुए काफी खुश होते हैँ।

टाइटल ट्रैक
इस समय सीटी मार और राधे टाइटल ट्रैक ने धमाका किया हुआ है और फैंस इसको काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैँ। लगातार उन गानों पर यूट्यूब पर फैंस के द्वारा डांस स्टेप देखने को मिल रहे हैं जिसको काफी खुशी खुशी फैंस कॉपी कर रहे हैँ।

रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ
सलमान खान के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार देखने को मिलने वाले हैं।

ओटीटी, थिएटर्स और टीवी
गौरतलब है कि सुपरस्टार सलमान की ये फिल्म ओटीटी, थिएटर्स और टीवी पर नजर आने वाली है जो कि पहली बार होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications