तीन शिफ्ट में काम कर मैं थक चुका था, 'सरोज खान' ने ये सुनकर मुझे थप्पड़ मार दिया- शाहरुख खान
सिनेमा की लोकप्रिय कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, सलमान खान और शाहरुख खान के साथ कई बिग स्टार्स को अपने इशारे पर नचाने का काम सरोज खान ने बखूबी किया है। उनका कद इतना बड़ा था कि लोग उन्हें मास्टर जी कहकर बुलाते थे।
फिल्मों से दूर होने के बाद भी बतौर मास्टर जी उनका सम्मान इंडस्ट्री में उसी तरह बना रहा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरोज खान केवल डांस नहीं बल्कि शूटिंग के दौरान जीने का जज्बा भी देती थीं। जी हां, ऐसे ही एक किस्से का जिक्र शाहरुख खान ने अपने इंटरव्यू में किया था।

जब शाहरुख को अपनी इस हरकत के कारण सरोज खान से थप्पड़ तक खाना पड़ा था। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं अपने शुरुआती दिनों में मास्टर जी के साथ काम कर रहा था और मैं उस समय करीब तीन शिफ्ट में काम किया करता था।
एक बार मैंने उनसे कह दिया कि मैं सभी काम से थक चुका हूं। इसके जवाब में सरोज जी ने मेरे गाल पर प्यार से थप्पड़ मारा और कहा कि मुझे ऐसा कभी नहीं कहना चाहिए कि मेरे पास काम बहुत है। फिलहाल चलिए उनकी इन यादगार पुरानी RARE तस्वीरों पर डालते हैं एक नजर..जहां पर वह कई बिग स्टार्स के साथ दिखाई दे रही हैं..


Click it and Unblock the Notifications