Salman Yusuff Khan: सलमान को कन्नड़ न आने की वजह से बेंगलुरू एयरपोर्ट पर किया गया प्रताड़ित- वीडियो

choreographer-salman-yusuff-khan-harassed-at-bengaluru-airport-for-not-knowing-kannada-posted-video

Salman Yusuff Khan: डांस इंडिया डांस और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो का हिस्सा रहे और अब मशहूर कोरियोग्राफर सलमान युसूफ खान को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर कन्नड़ नहीं बोलने के लिए कथित रूप से परेशान किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पूरी घटना के बारे में बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

सलमान खान ने कहा, "अभी मैं दुबई जा रहा हूं और एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी से मिला, जिसने मुझे कन्नड़ में बात करने को लेकर परेशान किया। मैंने उन्हें अपनी टूटी-फूटी कन्नड़ भाषा में यह बताने की कोशिश की कि मैं यह भाषा जानता हूं, लेकिन अच्छी तरह से बोल नहीं सकता। इसके बाद भी अधिकारी ने कन्नड़ में बात करना जारी रखा और मुझे मेरा पासपोर्ट दिखाते हुए माता-पिता और जन्म स्थान का नाम बताया और कहा कि तुम और तुम्हारे पिता बेंगलुरु में पैदा हुए हैं और तुम कन्नड़ भाषा नहीं जानते?"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने अधिकारी को समझाने की कोशिश की, कि मैं बेंगलुरु में पैदा हुआ हूं इसका मतलब यह नहीं कि मैं उस भाषा के साथ पैदा हुआ हूं। मैं बेंगलुरु में पैदा हुआ हूं और दुनिया घूमता हूं। मैंने कभी कन्नड़ भाषा पढ़ी ही नहीं क्योंकि स्कूली शिक्षा के दौरान में देश में कभी रहा ही नहीं। मेरी पढ़ाई सऊदी में हुई है, जो भी मुझे कन्नड़ भाषा आती है, वह मेरे दोस्तों के माध्यम से है। जिस पर अधिकारी ने कहा कि यदि तुम कन्नड़ नहीं जानते तो मैं तुम पर शक कर सकता हूं।"

सलमान ने मामले पर आगे कहा, "मैंने अधिकारी से कहा कि मैं अपने देश की आधिकारिक भाषा हिंदी जानता हूं और मेरी मातृभाषा हिंदी है, मैं कन्नड़ क्यों जानूं। मैंने उससे फिर से पूछा कि मुझ पर किस बात का शक है? और वह कहता है कि मैं तुम पर किसी भी बात के लिए शक कर सकता हूं। मैंने उससे कहा, मुझे कोशिश करो। और थोड़ा जोर से बोला और TRY ME को तीन बार दोहराया। जिस पर वह चुप रहे। मैंने उनसे कहा कि अगर आप जैसे अनपढ़ लोग इस देश में रहेंगे तो यह देश कभी विकसित नहीं हो पाएगा। जिस पर उन्होंने बस अपना सिर नीचे रखा और बड़बड़ा रहे थे।"

सलमान ने बताया कि जब वह शिकायत करने एयरपोर्ट पर गए तो उन्हें किसी तरह की सहायता नहीं मिली। इसीलिए उन्हें ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवानी होगी। बता दें, सलमान का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है, और फैंस सलमान का समर्थन कर रहे हैं।

Read more about: salman yusuff khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X