मशहूर कोरियोग्राफर रोमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती!
साल 2020 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ खास नहीं रहा है और एक के बाद एक बुरी खबरें ही सामने आती रही हैं। इस समय भी एक ऐसी खबर सामने आई है जो कि डांस की दुनिया के लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आने वाली है। खबर है कि मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया है। जी हां खबरों की मानें तो उनको अचानक हार्ट अटैक आया और वो कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किए गए हैं जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
न्यूज पोर्टल IWMBuzz के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और उनके साथ उनकी पत्नी अस्पताल में मौजूद है। ताजा जानकारी इससे ज्यादा नहीं मिल पाई है।

रेमो डिसूजा काफी शानदार कोरियोग्राफर हैं और उन्होने कई हिंदी फिल्मों में गाने कोरियोग्राफर किए हैँ। इसके अलावा वो स्टार प्लस के मशहूर डांस रियालिटी शो डांस प्लस को जज भी करते हैं।
रेमो ने रेस 3 और एबीसीडी सीरीज जैसी फिल्में भी निर्देशित की हैं जो कि लोगों को पसंद आईं। फिलहाल उनके फैंस लगातार उनको दुआएं कर रहे हैं और जल्दी ही स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











