कोरियोग्राफर फराह खान आईं कोरोना वायरस की चपेट में, तीसरी लहर को लेकर सुगबुगाहट शुरु!

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने जिस तरह से तबाही मचाई थी वो किसी से भी छिपा नहीं है। इसके बाद लगातार अब खबरें आ रहीं हैं कि काफी जल्दी देश में कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है और इस लहर में और भी ज्यादा तबाही मचने की आशंका है। अभी से लोगों ने इसको लेकर बातें करना शुरु कर दिया है और केस भी रोजाना फिर से मिलने लगे हैं। ऐसे में बॉलीवुड से एक खबर आ रही है कि मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं हैं।

जी हां कोरोना वायरस ने उनको अपनी कैद में लिया है। इसके बाद से लोग काफी डरे हुए हैं और फराह खान के केस से ये साबित हो गया है कि फिर से धीरे धीरे कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

farah khan, फराह खान

फराह खान इसके बाद से आइसोलेशन में हैं और उनका इलाज चल रहा है। खबर है कि कुछ समय पहले उन्होने अमिताभ बच्चन और शिल्पा शेट्टी के साथ शूटिंग की थी। फराह खान इस समय एक शो की जज हैं और लगातार वो चर्चा में हैं।

इसके अलावा वो कौन बनेगा करोड़पति 13 में भी पहुंची थीं। अब देखना ये है कि आने वाले समय में उनके हेल्थ को लेकर क्या खबरें आती हैं। फराह खान के अलावा इंडस्ट्री के कई सितारों को कोविड 19 का सामना करना पड़ा है।

फराह खान एक शानदार निर्देशिका भी हैं और उन्होने हैप्पी न्यू ईयर और मैं हूं ना जैसी फिल्में दी हैँ। फिलहाल उनके फैंस उनको लेकर प्रार्थना कर रहे हैं और उनकी सेहत को लेकर चिंता में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X