कोरियोग्राफर की गलती से आरती-रिया में तकरार
गलती हुई कोरियोग्राफर से और मचमच हुई रिया सेन और आरती छाबडिया के बीच.
हुआ यूं कि अंधेरी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित दीवाली के पुलिस मेले में आरती छाबडिया ने स्टेज शो के लिये एक फिल्म अपना सपना मनी मनी के गीत देखा तुझे तो बजी गिटार पर डांस की प्रेक्टिस की.
इस गीत पर उसकी कोरियोग्राफर पप्पू मालू ने उसे काफी मेहनत कराई, लेकिन स्टेज शो के दौरान वह तब हैरान रह गई जब उसे पता चला कि इसी गीत पर रिया सेन भी डांस कर रही है. अब एक ही गीत पर दो बार तो डांस नहीं हो सकता, यही वजह है कि आरती और रिया सेन में गीत को लेकर तकरार हुई.
लेकिन अंत भला तो सब भला, आखिरकार इस गीत पर आरती ने डांस किया और रिया ने अपना सपना मनी मनी के टाइटल गीत पर ठुमके लगाये.
बताया जाता है कि इसमें न तो रिया और न ही आरती की गलती थी. यह गलती दोनो की कोरियोग्राफर स्वरुप और पप्पू मालू की थी, क्योंकि डांस की प्रेक्टिस के दौरान उन दोनो ने इस बारे में जानने की कोशिश ही नही की कि वे जिस गीत की डांस प्रेक्टिस करवा रहे हैं, कहीं उसे दूसरा भी तो नही कर रहा है.


Click it and Unblock the Notifications