Yami Gautam: अपने फिल्मों के चुनाव को लेकर एक्ट्रेस ने साझा किया अपना विचार

Yami Gautam: हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री यामी गौतम हमेशा ही अपने बिंदास अंदाज और फिल्मों की अनोखी पसंद के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस की यह सक्सेसफुल जर्नी काफी संघर्षों भरी रही है। ऐसे में अपने करियर और फिल्मों के चुनाव को लेकर यामी गौतम ने बात की है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का मानना है कि जीवन में कुछ भी करने के लिए व्यक्ति को खुद पर विश्वास होना चाहिए और किसी भी डर के आगे झुकना नहीं चाहिए।
यामी गौतम ने साल 2012 में शूजीत सरकार की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'विक्की डोनर' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। हिट और मिस के बीच जूझती हुई यामी को उनकी मेहनत का फल साल 2019 में मिला।
इस साल उनकी फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' रिलीज हुई जिसके लिए उन्हें खूब प्रशंसा मिली, साथ ही इसका बॉक्स ऑफिस पर भी दबदबा दिखा। तब से अब तक यामी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाती नजर आ चुकी हैं।
यामी गौतम ने 'ए थर्सडे', दसवीं, लॉस्ट जैसी मूवीज में काम किया है। हाल ही में एक्ट्रेस नेटफ्लिक्स थ्रिलर 'चोर निकल के भागा' में बेहतरीन काम के लिए तारीफें बटोरती देखी गईं। वहीं, अब यामी ने इतने सालों में अपने करियर में आए बदलाव को लेकर बातचीत की है।
अपनी बात आगे करते हुए एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा है, 'छह से सात साल पहले, मैं एक स्क्रिप्ट की तलाश में थी और अब मैं एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश कर रही हूं, यही अंतर है।'
एक्ट्रेस ने अपनी बात को साफ करते हुए आगे कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैं उस समय एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश नहीं कर रही थी, लेकिन मैं इससे पहले काम की तलाश में थी। 2019 के लिए धन्यवाद, मेरी दो फिल्मों, उरी और बाला ने मेरे करियर को अच्छा मोड़ दिया। मुझे अपनी पसंद को आवाज देने के लिए एक नया मंच दिया, जिस तरह की फिल्मों से मैं जुड़ना चाहती हूं। उस रास्ते पर अपनी यात्रा को फिर से शुरू करना आज मुझमें सबसे बड़ा अंतर है।'


Click it and Unblock the Notifications

