बॉलीवुड ने ट्विटर पर कहा हैप्पी दशहरा..
नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा और उपवास के बाद रविवार को देश भर में दशहरा पर्व की धूम देखी जा रही है। देश के कुछ हिस्सों में आज रावण दहन हो रहा है तो कहीं पर रावण दहन सोमवार को है, जिसके लिए देश में तमाम तैयारियां पूरी कर ली गईं। भगवान राम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इससे पहले नवरात्रि के दौरान अनेक स्थानों पर रामलीलाएं आयोजित की गईं।
देश के इतने बड़े त्योहार पर भला हमारा बॉलीवुड कैसे शांत रह सकता है। हर पर्व को बड़ी खुशी और तन्मयता से मनाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने लोगों को ट्विटर के जरिये बुराई पर अच्छाई की जीत के त्यौहार दशहरे की शुभकामनाएं दी है औऱ कहा है कि त्योहार का सही मतलब तभी है जब लोग वाकई में बुराई का दामन छोड़कर अच्छाई का हाथ पकड़ेंगे।
दशहरा बताता है कि इंसान अगर सच्चे मन से अपना काम करे तो वह हर हालत में सफल होता है, कोई भी बुराई जितनी भी बड़ी क्यों ना हो उसका खात्मा अच्छाई के हाथों होना निश्चित ही है। बधाई देने वालो में श्रीदेवी, मधुर भंडारकर और अनुपम खेर जैसी हस्तियां इनमें शामिल हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications