..................... Choli Song from Crew released now, this holi Diljit Dosanjh voice will spread the joy - Hindi Filmibeat

दिलजीत दोसांझ की आवाज में रिलीज हुआ Choli सॉन्ग, 'क्रू' के इस गाने ने किया धमाका

By Filmibeat Desk
crew

क्रू के ट्रेलर और टीजर में जो ट्यून्स हमने सुनी थी, वो अब रिलीज हो चुकी हैं। जी हां, आइकॉनिक 'चोली' सॉन्ग को मेकर्स ने अब इस होली सीजन के लिए अपनी प्लेलिस्ट में एक परफेक्ट एडिशन के रूप में रिलीज कर दिया है।

90 के दशक के वाइब्स को याद करते हुए, नया वर्जन एक दम मजेदार है, जिसमें दिलजीत दोसांझ की आवाज ने चारचंद लगाया है, ये कहना गलत नहीं होगा की हमने गाने के ग्रूवी बीट्स पर उन्होंने ग्रूव करने पर मजबूर कर दिया है।

बहुत ही बेसब्री से इंतज़ार किए गए गाने 'चोली' को अब आखिरकार रिलीज कर दिया गया है और कहना वाजिब है कि यह एक अल्टीमेट होली सॉन्ग है। एक पार्टी के बैकड्रॉप पर सेट इस गाने में करीना कपूर खान अपने हॉट अवतार में किलर मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं।

गाना की कोरियोग्राफी फराह खान ने की है। दिलजीत दोसांझ की आवाज में इस 90 के दशक के इस आइकॉनिक सॉन्ग को रीक्रिएट किया गया है, जो होली पार्टी के लिए एक परफेक्ट वाइब सेट कर रहा है। यह आइकॉनिक गाना 'चोली के पीछे' का सबसे अच्छा वर्जन है।

गाना फिल्म के कुछ पलों को भी कैप्चर करता है, जो हमें कमर्शियल फैमिली एंटरटेनर के जोश में और भी डुबो रहा है। 'चोली' सॉन्ग को मुंबई में एक अनोखे तरीके से लॉन्च किया गया है। यह पहली बार है जब किसी गाने को वीडियो होर्डिंग पर लॉन्च किया गया है।

"क्रू" के साथ एक शानदार सिनेमेटिक यात्रा पर निकलने के लिए तैयार हो जाइए। राजेश ए कृष्णन के डायरेक्शन और बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के सहयोग में बनीं, यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में तैयार हो जाइए एक ऐसे शानदार एडवेंचर के लिए, जो आपको बिल्कुल अपने साथ बांधे रखेगी। फिल्म से उम्मीद है कि यह एक ऐसी सिनेमैटिक स्पेक्टाकल देगी जो आपको यादगार पलों में ले जाएगी।

Read more about: crew
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X