चित्राशी रावत: नई हॉट अभिनेत्री
चित्राशी रावत एक बार फिर पर्दे पर हाजिर है इस बार एक नए लुक में। फिल्म का नाम है लक। उनके इस नए लुक की काफी चर्चा हो रही है। उन्हें बालीवुड की अगली हॉट अभिनेत्री का दर्जा दिया जा रहा है।
इससे पहले चित्राशी फिल्म फैशन में आईं थी लेकिन उसमें बहुत छोटा सा रोल था। वैसे तो चित्राशी को पहली फिल्म चक दे इंडिया से ही काफी पहचान मिल गई थी। इस फिल्म में चित्राशी के निभाए किरदार कोमल चौटाला ने काफी वाह वाही बटोरी थी। बहुत कम लोग जानते होंगे कि चित्राशी राज्य स्तर की हॉकी खिलाड़ी रह चुकीं है।
चित्राशी पूरी तरह से फिल्मों में भाग्य आजमाने के लिए आ चुकीं है। अब देखना है उनकी मेहनत उन्हें किस मुकाम तक ले जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











