'मैं डांस की दीवानी हूं'

By Bbc
'मैं डांस की दीवानी हूं'

फ़िल्म 'ये साली ज़िंदगी' के एक दृश्य में चित्रांगदा सिंह.

इस सप्ताह रिलीज़ हुई फ़िल्म 'ये साली ज़िंदगी' की अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के मुताबिक वो डांस की दीवानी हैं.

इस फ़िल्म और अपने करियर के बारे में बीबीसी से ख़ास बात करते हुए चित्रांगदा ने बताया, "मुझे डांस करना बेहद पसंद है. मैं डांस करते हुए अपने आप में खो जाती हूं. वैसे मैंने कत्थक सीखा भी है. लेकिन मुझे हर किस्म का डांस पसंद है."

चित्रांगदा क़रीब चार साल बाद फ़िल्मों में वापसी कर रही हैं. इस अंतराल की वजह बताते हुए चित्रांगदा कहती हैं, "दरअसल मैं एक ऐसे मोड़ पर आकर खड़ी हो गई थी जहां मुझे पता नहीं था कि मैं करना क्या चाहती हूं. अभिनय बहुत गंभीर मुद्दा है. इसमें बेहद समर्पण और फ़ोकस की ज़रूरत होती है."

चित्रांगदा के मुताबिक उस दौरान उन्होंने महसूस किया कि वो अभिनय ही करना चाहती हैं क्योंकि इसी में उन्हें मज़ा आता है. इसके अलावा वो कुछ और नहीं कर सकतीं.

फ़िल्म 'ये साली ज़िंदगी' में चित्रांगदा ने एक गाने में अपनी आवाज़ भी दी है. तो क्या वो भविष्य में गायिका भी बनना चाहेंगी. ये पूछने पर चित्रांगदा बोलीं, "मुझसे गाना गाते बिलकुल नहीं आता. मैंने सिर्फ़ दो लाइनें गाईं हैं. वो सुनने के बाद तो मैंने और भी पक्का फ़ैसला कर लिया कि मैं गायिका नहीं बनूंगी."

'ये साली ज़िंदगी' में अपने सह-अभिनेता इरफ़ान ख़ान की तारीफ़ करते हुए चित्रांगदा कहती हैं, "वो बहुत ही ज़बरदस्त अभिनेता हैं. अपने किरदार की इतने बेहतरीन तरीके से तैयारी करते हैं कि पर्दे पर वो उसे बड़ी आसानी से निभा जाते हैं. बड़े नियंत्रित अभिनेता हैं."

सुधीर मिश्रा निर्देशित इस फ़िल्म में चित्रांगदा एक महत्तवाकांक्षी लड़की की भूमिका निभा रही हैं जो बहुत बड़ी रॉकस्टार बनना चाहती है. वो अपनी मध्यमवर्गीय ज़िंदगी से तंग आ चुकी है और जल्द से जल्द उससे छुटकारा पाना चाहती है.

चित्रांगदा ने 2003 में सुधीर मिश्रा की ही फ़िल्म 'हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी' से अपना करियर शुरु किया था. उनकी आने वाली फ़िल्मों में जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल और विवेक ओबेरॉय उनके सह-अभिनेता हैं.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X