..................... Chitrangda Singh to play Saif Ali Khan's wife in Baazaar - Hindi Filmibeat

प्राची देसाई OUT..बाजार में सैफ अली खान की पत्नी बनेंगी ये एक्ट्रेस

चित्रांगदा सिंह बाजार में सैफ अली कान की पत्नी का रोल निभाएंगी।

By Shweta

सैफ अली खान की आने वाली फिल्म बाजार की लीड एक्ट्रेस के बारे में काफी समय से खबर आ रही थी कि प्राची देसाई लगभग इस रोल के लिए फाइनल हो चुकी हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि प्राची देसाई को छोड़ मेकर्स ने चित्रांगदा सिंह को लीड रोल के लिए फाइनल किया है।

[ Good News: बाहुबली प्रभास की शादी तय..अनुष्का नहीं..ये होंगी दुल्हन !]

चित्रांगदा सिंह फिल्म में सैफ अली खान की पत्नी का किरदार निभाएंगी। आपको बता दें कि बाजार पूरी तरह से स्टॉक मार्केट पर बेस्ड फिल्म है जिसमें सैफ अली खान काफी दमदार किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म से ही विनोद मेहरा के बेटे रोहन भी डेब्यू कर रहे हैं।

chitrangda-singh-to-play-saif-ali-khan-s-wife-in-baazaar

फिल्म में चित्रांगदा सिंह के अलावा राधिका आप्टे भी होंगी। इस फिल्म के लिए पहले फातिमा सना शेख और निमरत कौर को चुना जा रहा था लेकिन अब फिल्म की कास्ट फाइनल हो गई और शूटिंग भी शुरू हो गई है और अगस्त तक खत्म हो जाएगी।

फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होना है। सैफ अली खान की इस साल रंगून रिलीज हो चुकी है और शेफ, बाजार भी इसी साल रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X