इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल के बेड से शेयर की तस्वीर

Chitrangda singh

बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की तबीयत खराब हो गई है जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक्ट्रेस ने अपने स्वास्थ्य की जानकारी खुद अपने इंस्टा हैंडल पर दी थी। एक्ट्रेस ने अस्पताल की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था- वह जल्द ही खरगोश की तरह दौड़ लगाने के लिए वापस आने वाली हैं। चित्रांगदा की तबीयत बिगड़ने की खबर जैसे ही फैन्स को मिली फैन्स उनके लिए परेशान हो गए।

अस्पताल से बिस्तर से शेयर की तस्वीर

आपको बता दें कि चित्रांगदा सिंह ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर अस्पताल का एक फोटो शेयर किया था। जिसमें देखा गया कि वह अस्पताल के बेड पर लेट ड्रिप लगवाती नजर आ रही हैं। हालांकि वह किस वजह से अस्पताल में भर्ती हैं उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो चित्रांगदा सिंह ने हाल ही में 'हाउसफुल 5' में काम किया था। जिसमें उनके साथ तमाम सितारे जैसे अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ जैसे तमाम सितारे नजर आए थे। इस फिल्म के अलावा चित्रांगदा सिंह देसी बॉयज़, बाजार, गैसलाइट, द बंगाल चैप्टर जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगी चित्रांगदा

वहीं वर्तमान प्रोजेक्ट की बात करें तो चित्रांगदा सिंह सलमान खान के साथ 'द बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगी। वह फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, लेकिन तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्होंने शूटिंग से ब्रेक लिया है।

More from Filmibeat

Read more about: chitrangda singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X