..................... Chitrangada Singh: When the actress got angry over Nawazuddin Siddiqui's serious intimate scene, left the film - Hindi Filmibeat

Chitrangada Singh: नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर गंभीर इंटीमेट सीन को लेकर जब भड़की एक्ट्रेस, छोड़ दी थी फिल्म

Chitrangada Singh

Chitrangada Singh: बॉलीवुड में कई सारी एक्ट्रेस हैं जो कि अपने बिंदास अंदाज और बेवाक बयानों के जानी जाती हैं। ये सब वो एक्ट्रेस हैं जो कि अपनी इज्जत और सम्मान का बहुत रखती हैं, कई बार तो फिल्में भी छोड़ देती है अगर उनको फिल्म के सीन करने में दिक्कतें होती हैं। इन एक्ट्रेस की लिस्ट में चित्रांगदा सिंह भी शामिल होती है, चित्रांगदा ने भी नवाजुद्दीन के साथ इंटीमेट सीन करने के चक्कर में छोड़ दी थी, जो कि काफी बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया था।

दरअसल यह बात बाबूमोशाय बंदूबाज फिल्म के दौरान की है। इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्धकी और चित्रांगदा सिंह को लिया गया था, इस फिल्म के अंदर सेक्स सीन शूट किया जाना था, परंतु जब शूटिंग का वक्त आया तो दोनों के बीच गर्मागर्मी हो गई और चित्रा ने सीन शूट करने से मना कर दिया।

इस सबको लेकर चित्रांगदा सिंह ने डायरेक्टर पर आरोप लगाया था कि वह जानबूझकर एक शॉट को बार-बार करवाना चाह रहे हैं जिसके चलते मुझे दिक्कत हो रही थी। एक्ट्रेस ने अपनी बयान में आगे कहा था कि, नवाजुद्दीन सिद्धकी भी इस सबको चुप चाप बैठे देख रहे थे उन्होंने इस मामले में कुछ नहीं बोला जैसे कि उनको इसमें मजा आ रहा था।

वहीं चित्रांगदा सिंह के काम को लेकर बात करें तो एक्ट्रेस ने कई सारी बेहतरीन फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती है और प्यारे प्यारे फोटोज के साथ कुछ खास तरह के वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं। 46 साल की चित्रांगदा सिंह फैशन और स्टाइल को बेहद ग्रेस के साथ कैरी करती हैं, उनके लुक को देख कर उऩकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है।

यह विवाद काफी बड़ गया था और मीडिया से लेकर अखबारों तक इस विवाद पर काफी चर्चा हुई थी। जाहिर है कि चित्रांगदा ने 6 सीन शूट करने के बाद फिल्म भी छोड़ दी थी। वहीं इस मामले पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने रमन राघव 2.0 फिल्म के वक्त में यह कह दिया था कि एक्ट्रेसेस अब मुझसे दूर भागने लग गई है, इस पर अब कुछ करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X