हां मेरा भी यौन शोषण हुआ: चित्रांगदा सिंह

By Ajay Mohan

मुंबई। दिल्‍ली गैंगरेप की वारदात से आहत बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने भी वेहशी दरिंदों के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली और दिल्‍ली की लड़कियों के प्रति चिंता व्‍यक्‍त की। चिंता व्‍यक्‍त करते हुए उन्‍होंने कहा, "हां मेरा भी यौन शोषण हुआ है।" उन्‍होंने अपनी बात ट्विटर के माध्‍यम से दुनिया के सामने रखी।

इस खबर के बाद आप सन्‍न रह गये होंगे, लेकिन चित्रांगदा ने यहां सिर्फ अपनी नहीं बल्कि दिल्‍ली में रहने वाली प्रत्‍येक लड़की की परेशानी को बयां किया है। चित्रांगदा ने ट्विटर पर लिखा, "मैंने भी कई साल दिल्‍ली में रहकर पढ़ाई की है। मुझे अपने कॉलेज के दिन याद हैं। मेरे हिस्‍से का यौन शोषण मैंने भी सहा है, ठीक वैसे ही जैसे दिल्‍ली यूनिवर्सिटी की हर छात्रा हर रोज डीटीसी बस में सहती है। मैं पीड़िता का दर्द समझ सकती हूं।"

चित्रांगदा ने अपने ट्विटर अकाउंट @iChitrangda पर लिखा पुरुषों के बीच महिलाएं आज भी संघर्ष कर रही हैं। अब कुछ करने का वक्‍त आ गया है। चित्रांगदा ने कहा, "दिल्‍ली में हुई वारदात से मैं हिल गई हूं। मैं अपने दिल की भावनाओं को व्‍यक्‍त करने से खुद को रोक नहीं पायी इसलिये ट्विटर पर अकाउंट खोला।" चित्रांगदा ने आगे कहा कि यौन शोषण हर जगह हर क्षेत्र में होता है, फिल्‍म इंडस्‍ट्री उनसे अलग नहीं है।

खैर हम आपको बता दें कि चित्रांगदा ट्विटर पर सिर्फ अपनी बात कहने नहीं, बल्कि अपनी फिल्‍मों का प्रोमोशन करने भी उतरी हैं। जल्‍द ही अर्जुन रामपाल के साथ आने वाली फिल्‍म इंकार का प्रोमोशन उन्‍होंने शुरू कर दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X