चित्रांगदा ने खुद को हॉट मानने से इंकार किया

सेक्सी और हॉट आइटम सॉंग करने वाली और बीट से हटकर फिल्में करने वाली चित्रांगदा सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद को बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री मानने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो अपनी सोच से बहुत मजबूत हैं लेकिन जहां तक बात है बोल्ड सीन्स करने को लेकर तो इस मायने में मुझे नहीं लगता कि बॉलीवडु की बाकी एक्ट्रेसेस की तुलना में मैं बोल्ड हूं। चित्रांगदा सिंह ने 2003 में हजारों ख्वाहिशें ऐसी जैसी बोल्ड फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी और उशके बाद उन्होंने कल: यस्टरडे एंड टुमौरो, सॉरी भाई और ये साली जिंदगी जैसी फिल्में कीं।

चित्रांगदा सिंह ने कहा "किसी तरह की छवि में बंधना मुझे परेशान करता है। खास इमेज में बंधना मुझे पसंद नहीं। कुछ लोगों को लगता है कि मैं खास तरह की ही भूमिका कर सकती हूं लेकिन मैं हर तरह की भूमिका निभाना चाहती हूं। मुझे खुशी है कि कुछ अच्छे निर्देशक हैं जो मुझे विभिन्न तरह की भूमिकाएं दे रहा है।" चित्रांगदा सिंह ने पिछले साल अक्षय कुमार की फिल्म जोकर में एक बहुत ही सेक्सी आइटम सॉंग किया था हालांकि बाद में फिल्म के फ्लॉप होने के बाद ये खबर आई कि इस आइटम सॉंग को करके चित्रांगदा सिंह काफी पछता रही हैं।

अब जल्द ही चित्रांगदा सिंह, अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म इंकार में नज़र आएंगी। इंकार में चित्रांगदा सिंह ने कई सारे इंटिमेट सीन्स शूट किये हैं और खबर है कि चित्रांगदा सिंह ने इतनी खूबसूरती से इन इंटिमेट सीन्स शूटि किये हैं कि खुद फिल्म के निर्देशक भी इन सीन्स को देखकर हैरान थे। चित्रांगदा सिंह ने कहा कि वो बॉलीवुड में सिर्फ एक आइटम गर्ल या फिर बोल्ड एक्ट्रेस के रुप में नहीं जानी जाना चाहतीं हैं। वो चाहती हैं कि लोग उन्हें कंप्लीट एक्ट्रेस के रुप में जाने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X