मुफ्त में देखी जाने वाली चीज पर लोग पैसें क्यों खर्च करेंगेः चित्रांगदा
लगता है चित्रांगदा सिंह ने ट्विटर को एक मंच बना दिया है जिसपर वो अपनी भड़ास उनपर निकाल रही हैं जिन्हें वो ना पसंद करती हैं। शायद इसलिए उनके मन में जो आता है वो बिना कुछ सोचे लिख दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने पूनम पांडे के बारे में कमेंट किया था अब उन्होंने वीना मलिक पर पर टिप्पणी की है।
चित्रांगदा ने ट्विटर पर लिखा वीना कहती है कि वह फिल्मों के लिए कभी भी कपड़े नहीं उतार सकती..लेकिन अपनी बात कहते हुए वो लिखती है कि पब्लिक उस चीज को देखने के लिए पैसा क्यों खर्च करें जो उन्हें मुफ्त में देखने को मिल जाती है।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही वीना मलिक ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटो शूट किया था जिसे लेकर बाद में काफी हंगामा भी हुआ था।
इस बाला ने हाल ही में पूनम पांडे के फोटो अपडेट पर भी ट्वीट किया था जिसपर पूनम पांडे ने भड़ककर उन्हें जवाब दिया यहां तक कि उन्हें गाली भी दे डाली।


Click it and Unblock the Notifications