क्या वजहें हो सकती हैं चित्रांगदा के तलाक की!
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के तलाक की खबरें सुनकर हर कोई हैरान है। लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं कि चित्रांगदा सच में तलाक ले रही हैं या नहीं और अगर ले रही हैं तो आखिर इन सबके पीछे वजह क्या है। चित्रांगदा सिंह के तलाक की खबरें वैसे तो काफी समय पहले से आ रही थीं लेकिन काफई सुर्खियां बटोरने के बाद ये खबर भी गायब हो गयी। उस वक्त किसी को भी ये पता नहीं था कि ये खबर कुछ दिन बाद फिर से उठेगी। बॉलीवुड में वैसे भी पहले से कई एक्ट्रेसेस का तलाक हो चुका है और चित्रांगदा और उनके पति ज्योति रंधावा के बीच अनबन की खबर सुनकर सभी को लगा कि एक और एक्ट्रेस तलाकशुदा होने के लिये तैयार है।
हालांकि चित्रांगदा के तलाक की वजहों में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि चित्रांगदा सिंह के करीब रहने वाले बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की वजह से ही चित्रांगदा के शादीशुदा जीवन में इतनी मुश्किलें आ रही हैं। खबर के मुताबिक चित्रांगदा के करीबी दोस्त जॉन अब्राहम और फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा का हाथ हो सकता है। चित्रांगदा सिंह वैसे भी बहुत खुले विचारों वाली और काफी बिंदास किस्म की एक्ट्रेस हैं। चित्रांगदा के पति ज्योति रंधावा एक गोल्फकर हैं। ज्योति रंधावा अधिकतर अपने मैच के चलते बाहर ही रहते हैं और चित्रांगदा सिंह अपने बेटे की पूरी जिम्मेदारी निभाती हैं।

चित्रांगदा सिंह के कुछ करीबी लोगों का कहना है कि चित्रांगदा अकेले अपने बेटे की जिम्मेदारी निभाते निभाते थोड़ा परेशान हो गयी हैं। अपने करियर पर पूरी तरह से ध्यान देने के लिए उन्हें कुछ वक्त चाहिए लेकिन इसकी वजह से उन्हें अपने बेटे थोड़ा इग्नोर भी करना पड़ सकता है। और इसी वजह से वो ज्योति रंधावा के साथ तलाक लेना चाहती हैं क्योंकि रंधावा किसी भी तरह से चित्रांगदा की जिम्मेदारियों को पूरा करने में मदद नहीं करते। लेकिन चित्रांगदा सिंह ने इन सभी बातों को एक सिरे से नकार दिया है और कहा है कि वो तलाक नहीं ले रही हैं और ज्योति रंधावा के साथ उनकी किसी तरह की कोई अऩबन नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











